CG News सक्ति। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। ग्राम पंचायत करही के उपसरपंच महेंद्र बघेल रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता हो गए हैं। 6 सितंबर की रात 10 बजे से वे घर नहीं लौटे। लगातार 36 घंटे बीत जाने के बाद भी उनका कोई पता नहीं चल पाया है।
हाथी का आतंक, ट्रक ड्राइवर ने रिवर्स कर बचाई जान
परिजनों ने आसपास खोजबीन और परिचितों से पूछताछ की, लेकिन जब कोई जानकारी नहीं मिली तो बिर्रा थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।
पुलिस की कार्रवाई
मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 6 से 7 संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। हालांकि अभी तक उपसरपंच का कोई सुराग हाथ नहीं लगा है।
ग्रामीणों की चिंता
लगातार समय बीतने और कोई जानकारी न मिलने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। लोगों ने आशंका जताई है कि कहीं उपसरपंच के साथ कोई अनहोनी न हो गई हो।
फिलहाल पुलिस विभिन्न कोणों से मामले की जांच कर रही है और उपसरपंच की तलाश में जुटी हुई है।

More Stories
छत्तीसगढ़ में वन्यजीवों पर संकट : 3 साल में 38 हाथियों और 9 बाघों की मौत, विधानसभा में गूंजा मुद्दा
Chhattisgarh News : मधुमक्खियों का तांडव अटल चौक पर मचाया कोहराम, कांग्रेस नेता और पंचायत सचिव समेत 8 घायल
Hindu Nav Varsh 2026 : गुरु-मंगल की युति में शुरू होगा हिंदू नववर्ष, जानें ‘रौद्र संवत्सर’ का आप पर क्या होगा असर