वेब न्यूज़ पोर्टल संघर्ष के स्वर

संघर्ष ही सफलता की पहली सीढ़ी है।

CG NEWS : अवैध संबंध के शक में युवक की हत्या, पिता-पुत्र गिरफ्तार, पत्नी से प्रेम संबंध होने के संदेह में घर बुलाकर की वारदात, मोबाइल के केबल तार से गला घोंटकर उतारा मौत के घाट

CG NEWS : बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर के सकरी थाना क्षेत्र से हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। पत्नी से अवैध संबंध होने के शक में एक व्यक्ति ने अपने बेटे के साथ मिलकर युवक की हत्या कर दी। आरोपियों ने युवक को समझाइश देने के बहाने घर बुलाया और मोबाइल के केबल तार तथा प्लास्टिक की सुतली से गला घोंटकर उसकी जान ले ली। पुलिस ने मामले में आरोपी पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मुंगेली निवासी शिव कामले कबीरधाम जिले के सिंगारपुर मिडिल स्कूल में प्रधान पाठक के पद पर पदस्थ हैं। वे पिछले एक सप्ताह से सकरी के सैदा स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में अपनी पत्नी रीना कामले, दो बेटियों और एक बेटे के साथ रह रहे थे।

CG NEWS : धर्मांतरण के बाद अंतिम संस्कार पर बवाल’ गांव में दो पक्ष आमने-सामने, भारी पुलिस बल तैनात

बताया जा रहा है कि रीना कामले का लगभग दो वर्ष पहले अपनी छोटी बहन की शादी के दौरान लोरमी क्षेत्र के राम्हेपुर निवासी दावेन्द्र कुमार बघेल से परिचय हुआ था। समय के साथ दोनों के बीच प्रेम संबंध विकसित हो गए। करीब एक माह पहले शिव कामले को इस संबंध की जानकारी मिली थी, जिसके बाद उन्होंने पत्नी को दावेन्द्र से दूर रहने की चेतावनी दी थी और उसका सिम कार्ड भी तोड़ दिया था।

शुक्रवार 30 मई को दोपहर करीब 12 बजे दावेन्द्र, रीना को नया सिम देने उसके घर पहुंचा। इसी दौरान शिव कामले ने उसे देख लिया। इसके बाद उन्होंने दावेन्द्र को घर के अंदर बुलाया और रीना से दूर रहने की समझाइश देने लगे। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हो गया।

विवाद बढ़ने पर शिव कामले और उसके बेटे ने मिलकर दावेन्द्र पर हमला कर दिया। आरोप है कि दोनों ने प्लास्टिक की सुतली और मोबाइल के केबल तार से उसका गला घोंट दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

Big Decision of CG High Court : बरी होने मात्र से नहीं मिलेगा पूरा बकाया वेतन, ‘काम नहीं तो वेतन नहीं’ सिद्धांत लागू

घटना के दौरान स्थिति बिगड़ती देख रीना कामले घबरा गई और सीधे सकरी थाने पहुंचकर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची, जहां दावेन्द्र मृत अवस्था में मिला।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं आरोपी शिव कामले और उसके बेटे को हिरासत में लेकर पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस पूरे मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

About The Author

YouTube Shorts Autoplay