बालोद|’ बालोद जिला जेल से मोबाइल फोन बरामद होने के बाद जेल प्रशासन और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। साइबर सेल और बालोद पुलिस की संयुक्त टीम ने जांच के दौरान जेल परिसर से एक छोटा मोबाइल फोन जब्त किया है। प्रारंभिक जांच में मोबाइल के जरिए गंभीर आपराधिक साजिश, जिसमें हत्या की प्लानिंग की आशंका जताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार, यह मोबाइल फोन जेल परिसर में बने मिट्टी के ढेर से बरामद किया गया। मोबाइल मिलने की सूचना मिलते ही पुलिस और जेल प्रशासन ने तुरंत सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी और पूरे परिसर की तलाशी ली गई।
छत्तीसगढ़ दौरे पर RSS प्रमुख मोहन भागवत, अभनपुर में होगा भव्य हिन्दू संगम
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, जब्त मोबाइल की तकनीकी जांच की जा रही है। कॉल डिटेल, मैसेज और अन्य डिजिटल डेटा के आधार पर यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि मोबाइल किस कैदी का है और इसका इस्तेमाल किस उद्देश्य से किया जा रहा था।
फिलहाल पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि जेल के अंदर मोबाइल कैसे पहुंचा और इसमें किसी जेल कर्मी की भूमिका तो नहीं है। मामले को गंभीरता से लेते हुए उच्च अधिकारियों को भी सूचना दे दी गई है। जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

More Stories
जिला अधिवक्ता संघ रायपुर की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण सम्पन्न, विकास के लिए 60 लाख रुपये की सहायता की घोषणा
CG News : रायपुर के पं. जेएनएम मेडिकल कॉलेज में बढ़ीं 20 MBBS सीटें, अब कुल क्षमता हुई 250
CG Accident News : सरगुजा में दर्दनाक सड़क हादसे’ दो दुर्घटनाओं में 4 लोगों की मौत, एक गंभीर घायल