रायपुर : मनेन्द्रगढ़ जिले में पुलिस विभाग ने कानून व्यवस्था को मजबूत करने के लिए एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। इसके तहत कुल 69 पुलिसकर्मियों का तबादला किया गया है। यह आदेश जिले की पुलिस अधीक्षक रत्ना सिंह द्वारा जारी किया गया है। इस तबादले में चार सहायक उपनिरीक्षक शामिल हैं, जिन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। 13 प्रधान आरक्षकों का भी स्थानांतरण किया गया है। 52 आरक्षकों को भी जिले के विभिन्न थानों और चौकियों में नए पदस्थापना स्थल पर भेजा गया है।
पुलिस अधीक्षक रत्ना सिंह ने सभी स्थानांतरित पुलिसकर्मियों को तत्काल अपने नए पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं। यह कदम जिले में पुलिसिंग को अधिक प्रभावी और सक्रिय बनाने के उद्देश्य से उठाया गया है। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, यह फेरबदल लंबे समय से प्रतीक्षित था। इसका उद्देश्य पुलिस बल में नई ऊर्जा का संचार करना तथा कार्यप्रणाली में सुधार लाना है। इससे विभिन्न थानों और चौकियों में कार्यप्रणाली में अपेक्षित सुधार आने की उम्मीद है।



More Stories
CG NEWS : रायपुर में बड़ा हादसा दलदल सिवनी के ‘क्रॉस विंड अपार्टमेंट’ में एसी ब्लास्ट से लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी
CG BREAKING : निजी स्कूलों की मनमानी पर लगाम’ छत्तीसगढ़ में शिक्षा विभाग सख्त, फीस विनियमन विधेयक के पालन के लिए कलेक्टरों को मिले निर्देश
CG Vyapam Exam 2026 : व्यापमं परीक्षा का महाकुंभ , 26 अप्रैल को एक साथ 16 केंद्रों पर शुरू होगी सरकारी नौकरी की जंग