Categories

March 13, 2026

वेब न्यूज़ पोर्टल संघर्ष के स्वर

संघर्ष ही सफलता की पहली सीढ़ी है।

CG NEWS : रेलवे स्टेशन से प्रेमी-प्रेमिका गिरफ्तार, 6.77 लाख का गांजा जब्त

CG NEWS : रायपुर। राजधानी रायपुर के रेलवे स्टेशन क्षेत्र में गुढ़ियारी थाना पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की संयुक्त कार्रवाई में एक प्रेमी-प्रेमिका को गांजा तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 13 किलो 156 ग्राम गांजा और दो मोबाइल फोन जब्त किए हैं, जिसकी कुल कीमत करीब 6 लाख 77 हजार 800 रुपये बताई जा रही है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गुढ़ियारी थाना क्षेत्र के अंतर्गत रेलवे प्लेटफॉर्म नंबर 7 के बाहर स्थित पार्किंग में एक महिला और पुरुष के बैग में गांजा होने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (नॉर्थ जोन) आकाश मरकाम और सहायक पुलिस आयुक्त उरला पूर्णिमा लामा ने टीम को कार्रवाई के निर्देश दिए।

America’s Big Decision : पूरी दुनिया को रूस से तेल खरीदने की मिली छूट, कच्चे तेल की कीमतों में लगी आग

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में गुढ़ियारी पुलिस और रेलवे पुलिस फोर्स (आरपीएफ) की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची और मुखबिर के बताए हुलिये के आधार पर दोनों संदिग्धों को पकड़ लिया। पूछताछ में उन्होंने अपने नाम राजेंद्र प्रसाद और हेमलता कैवर्त्य बताया।

पुलिस टीम ने जब उनके बैग की तलाशी ली तो उसमें गांजा भरा हुआ मिला। कड़ी पूछताछ में दोनों ने बताया कि वे एक-दूसरे के प्रेमी-प्रेमिका हैं और ओडिशा के खरियार रोड से गांजा लाकर उत्तरप्रदेश के प्रयागराज में तस्करी करने की योजना बना रहे थे।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ थाना गुढ़ियारी में अपराध क्रमांक 114/2026, धारा 20बी नारकोटिक एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

गिरफ्तार आरोपियों में राजेंद्र प्रसाद (29 वर्ष) निवासी ग्राम मोचारा खास, थाना सैनी, जिला कौशांबी (उत्तरप्रदेश) और हेमलता कैवर्त्य (30 वर्ष) निवासी ग्राम कारगिरोड, थाना कोटा, जिला बिलासपुर शामिल हैं, जो वर्तमान में प्रयागराज में रह रही थी।

About The Author