लोरमी। तहसील से खाकी वर्दी को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है, जिसमें नशे में बेसुध एक आरक्षक शराब भट्टी के पास लड़खड़ाते नजर आ रहा है. चंद मिनटों का यह वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है.बताया जा रहा है कि नशे में धुत आरक्षक मुंगेली जिले में पदस्थ रोशन कुमार पहाड़ी का है, जो सरकारी काम से लोरमी आया था.
इस दौरान शराब भट्टी को देख वह अपने आप को रोक नहीं पाया. शराब पीने के बाद वह भट्टी के पास लड़खड़ाता नजर आ रहा है, जिसे मौके पर मौजूद कुछ लोग सहारा देते नजर आ रहे हैं. लोगों का कहना है कि आरक्षक की यह हरकत वर्दी को शर्मसार करने वाली है. पुलिस के आला अधिकारियों की जवाबदारी बनती है कि ऐसी घटनाओं की पुनरावृति न हो इसके लिए जांच कर उचित कार्रवाई की जाए.



More Stories
CG Breaking News : आरक्षक शिव प्रसाद ध्रुव का शव संदिग्ध हालत में मिला, धमतरी पुलिस जांच में जुटी
Horrific Road Accident : बसना टोल प्लाजा के पास ट्रक और ट्रैक्टर के बीच पिसे बाइक सवार, 2 युवाओं की दर्दनाक मौत
CGPSC Exam Guidelines : जीरो टॉलरेंस अलर्ट छत्तीसगढ़ पीएससी परीक्षा में जूता-मोजा और स्मार्ट वॉच पूरी तरह बैन