बिलासपुर. छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में कुदरत ने कहर बरपाया है. क्रिकेट खेलने गए बच्चा वापस घर नहीं लौट सका. आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक बच्चे की मौत हो गई. वहीं दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. घटना के बाद से क्षेत्र में शोक की लहर है. घटना सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के बन्नाक चौक की है.
जानकारी के मुताबिक, 13 साल का अभिषेक अपने दोस्तों के साथ क्रिकेट खेलने के लिए बन्नाक चौक के पास पहुंचा था. इस दौरान तेज बारिश और बादल गरजने शुरू हो गई. सभी बच्चे दौड़ते हुए पेड़ के नीचे छिप गए. लेकिन आसमान से मौत बनकर बिजली बच्चों पर गिरी. आकाशीय बिजली की चपेट में आने से अभिषेक की मौत हो गई. इस घटना में दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हुए हैं.

More Stories
CG NEWS : रेलवे स्टेशन से प्रेमी-प्रेमिका गिरफ्तार, 6.77 लाख का गांजा जब्त
CG NEWS : खाकी पर भारी ‘खादी’, नशेड़ी ड्राइवर को छुड़ाने के लिए पुलिस से भिड़े जिला पंचायत सदस्य के पति
LIVE: छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र, प्रश्नकाल की कार्यवाही