Categories

May 22, 2026

वेब न्यूज़ पोर्टल संघर्ष के स्वर

संघर्ष ही सफलता की पहली सीढ़ी है।

CG NEWS : छत्तीसगढ़ में छात्रों की बढ़ी परेशानी’ एक ही दिन दो बड़ी परीक्षाएं, तिथि बदलने की मांग तेज

CG NEWS : रायपुर। छत्तीसगढ़ में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के सामने बड़ी समस्या खड़ी हो गई है। D.El.Ed द्वितीय वर्ष की परीक्षा और छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) की राज्य सेवा मुख्य परीक्षा की तिथियों में टकराव होने से छात्रों में चिंता का माहौल है।

एक ही दिन दो परीक्षाएं

जानकारी के अनुसार, D.El.Ed द्वितीय वर्ष की परीक्षा 8 जून 2026 को आयोजित की जाएगी। वहीं CGPSC की मुख्य परीक्षा 6 जून से 9 जून 2026 तक चलेगी। ऐसे में 8 जून को दोनों परीक्षाएं होने के कारण अभ्यर्थियों के लिए एक साथ शामिल होना संभव नहीं है।

Chhattisgarh Weather : हाय गर्मी’ राजधानी समेत कई इलाकों में हीटवेव की चेतावनी, पारा 45 डिग्री तक पहुंचने के आसार

छात्रों के सामने बड़ी दुविधा

अभ्यर्थियों का कहना है कि CGPSC मुख्य परीक्षा उनके करियर के लिए बेहद महत्वपूर्ण है, वहीं D.El.Ed परीक्षा पास करना आगामी शिक्षक भर्ती के लिए अनिवार्य है। ऐसे में दोनों में से किसी एक को छोड़ना उनके भविष्य को प्रभावित कर सकता है।

शिक्षक भर्ती से जुड़ा है मामला

बताया जा रहा है कि अक्टूबर 2026 में प्रस्तावित बड़ी शिक्षक भर्ती के लिए D.El.Ed परीक्षा पास होना जरूरी है। इसलिए छात्र इस परीक्षा को भी नहीं छोड़ सकते।

तिथि बदलने की मांग तेज

छात्रों ने शासन और संबंधित विभाग से मांग की है कि परीक्षाओं की तिथियों में बदलाव किया जाए, ताकि वे दोनों परीक्षाओं में शामिल हो सकें। सोशल मीडिया पर भी यह मुद्दा तेजी से उठाया जा रहा है।

About The Author

YouTube Shorts Autoplay