बीजापुर। गलगम और नडपल्ली की पहाड़ियों में बीते 30 घंटों से पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है. नक्सलियों के हमले में दो जवान घायल हो गए हैं, जिन्हें हेलीकॉप्टर के जरिए रायपुर रेफर किया गया है. मोर्च पर जवान कमजोर नहीं पड़े, इसके लिए हेलीकॉप्टर के जरिए पानी और रसद पहुंचाया जा रहा है.
अमरेली के रिहायशी इलाके में गिरा ट्रेनिंग प्लेन, हादसे में एक पायलट की मौत
सुरक्षाबल ने नक्सलियों को चैन की सांस नहीं लेने देने का फैसला लिया है. गलगम और नडपल्ली की पहाड़ियों में जवानों ने नक्सलियों को घेर रखा है. बताया जा रहा है मौके पर सौ से ज्यादा नक्सली मौजूद हैं, जिनमें बड़े लीडर भी शामिल हैं. दोनों ओर से जारी गोलीबारी में बड़ी संख्या में नक्सलियों के हताहत होने की खबर है, जिसकी पुष्टि मुठभेड़ समाप्त होने के बाद सर्चिंग के दौरान ही हो पाएगी.

More Stories
CG NEWS : रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान सांप ने स्नेक कैचर को डसा, अस्पताल में इलाज के दौरान मौत
CG Crime News : बैगा की पीट-पीटकर हत्या से सनसनी, अंधविश्वास के शक में वारदात’ 2 नाबालिग समेत 5 पकड़े गए
आधी रात भरभराकर गिरा जर्जर भवन का हिस्सा, कुछ देर पहले बज रहा था तेज DJ