CG NEWS : गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले से मानवता को शर्मसार करने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां एक महिला के साथ अमानवीय बर्बरता के बाद उसकी ही सहेलियों ने पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी। आरोपियों ने पहले महिला के प्राइवेट पार्ट में जबरन लाल मिर्च डालकर उसे तड़पाया और फिर डंडे, लात-घूंसों से बेरहमी से हमला कर मौत के घाट उतार दिया।
मृतका की पहचान, गांव में फैली सनसनी
मृतका की पहचान सुमित्रा नेताम (37 वर्ष) के रूप में हुई है। यह पूरा मामला मैनपुर ब्लॉक के शोभा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गरीबा का है। घटना के बाद गांव में दहशत और आक्रोश का माहौल है।
चरित्र विवाद और बदनामी की रंजिश
पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह वारदात चरित्र पर आरोप लगाने और समाज में बदनाम करने की रंजिश के चलते अंजाम दी गई। जानकारी के मुताबिक, सुमित्रा नेताम गांव में सुगतिन नेताम (36) और ईतवारिन बाई (46) के चरित्र को लेकर लोगों के बीच बातें फैला रही थी, जिससे दोनों आरोपी महिलाओं की सामाजिक छवि खराब हो रही थी। इसी बात को लेकर तीनों के बीच लंबे समय से तनाव चल रहा था।
CRIME WATCH 4 Feb 2026 रायपुर: अपहरण, ऑनलाइन ठगी, नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई और 12 शराबी गिरफ्तार
घर में घुसकर की गई निर्मम हत्या
घटना के दिन दोनों आरोपी महिलाएं सुमित्रा को “सबक सिखाने” के इरादे से उसके घर पहुंचीं। आरोप है कि उन्होंने पहले सुमित्रा के गुप्तांग में लाल मिर्च और अन्य ज्वलनशील पदार्थ डालकर उसे गंभीर रूप से प्रताड़ित किया। इसके बाद सीने पर चढ़कर डंडे, लात-घूंसों से लगातार हमला किया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
फरार होने की कोशिश, पुलिस ने किया गिरफ्तार
घटना को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी महिलाएं फरार होने की कोशिश कर रही थीं, लेकिन सूचना मिलते ही शोभा थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस कर रही हर एंगल से जांच
पुलिस का कहना है कि मामले में हत्या, गंभीर शारीरिक हिंसा और अन्य धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पूछताछ के बाद पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।
यह घटना न सिर्फ कानून-व्यवस्था बल्कि समाज में बढ़ती आपसी रंजिश और हिंसा की भयावह तस्वीर पेश करती है, जिसने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है



More Stories
Chhattisgarh Road Accident : एक ही दिन में तीन जिले, सड़क हादसों ने ली 5 जानें
Janjgir Road Accident : अकलतरा-बलौदा रोड पर ट्रेलर भिड़े, एक चालक जिंदा जला
Amit Shah Raipur : रायपुर में अमित शाह की हाई लेवल मीटिंग, नक्सल प्रभावित इलाकों पर फोकस