Categories

April 29, 2026

वेब न्यूज़ पोर्टल संघर्ष के स्वर

संघर्ष ही सफलता की पहली सीढ़ी है।

CG News : जंगल में युवती अचेत अवस्था में मिली, परिजनों ने सामूहिक दुष्कर्म की जताई आशंका

कवर्धा. छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है. कुकदुर थाना क्षेत्र के बदोरा जंगल में पिकनिक मनाने गए कुछ लोगों को दर्द से कराहती 22 वर्षीय युवती अचेत अवस्था मिली. जिसके बाद युवती को तत्काल पंडरिया अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां डॉक्टरों ने जिला हॉस्पिटल रेफर कर दिया है. युवती की हालात नाजुक है, वह बोलने की स्थिति में नहीं है. इस मामले में परिजनों ने युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म की आशंका जताई है.

हालांकि पीड़िता का बयान दर्ज नहीं होने से दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई है. जानकारी के अनुसार, युवती अपने गांव में नाना-नानी के घर आई थी और वहां से अपने जीजा के घर गई थी.जहां से अज्ञात युवक ने उसे बहला-फुसलाकर बदोरा के जंगल ले गया.

MG Windsor Pro के Exclusive और Essence Pro वेरिएंट में क्या है फर्क, कौन सा वेरिएंट आपके लिए सही, जानें पूरी जानकारी

जहां 22 वर्षीय युवती के साथ मारपीट की गई और उसे मृत समझकर आरोपी फरार हो गए.घटना को लेकर परिजनों ने युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म की आशंका जताई है.

युवती के गले और शरीर के कई हिस्सों में चोट के गंभीर निशान पाए गए हैं. हालांकि, पुलिस अभी दुष्कर्म की पुष्टि नहीं कर सकी है क्योंकि पीड़िता का बयान अब तक दर्ज नहीं हो पाया है.  फिलहाल पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि पीड़िता के बयान के बाद ही पूरे मामले की तस्वीर साफ हो पाएगी. घटना से क्षेत्र में सनसनी फैला गई है. ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है. पुलिस और प्रशासन पर मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों को शीघ्र पकड़ने का दबाव बढ़ रहा है.

About The Author

YouTube Shorts Autoplay