सूरजपुर: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में कलेक्टर ने गणेश चतुर्थी का अवकाश रद्द कर दिया है. कलेक्टर एस जयवर्धन ने आदेश जारी कर 27 अगस्त यानि गणेश चतुर्थी को पूर्व में घोषित अवकाश को रद्द कर दिया है. साथ ही तीन सितंबर को मनाए जाने वाले करमा जिसे ढोल ग्यारस भी कहा जाता है को स्थानीय अवकाश घोषित किया है.
बता दें कि इससे पहले सरकार ने नवरात्रि महाअष्टमी का अवकाश निरस्त किया था और उसके बदले नुआखाई को स्थानीय अवकाश घोषित किया है. 30 सितंबर महाअष्टमी के बदले 28 अगस्त को नुआखाई (ऋषि पंचमी) के मौके पर स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है.


More Stories
CG High Court : पूर्व CM भूपेश बघेल समेत 18 से अधिक सांसद-विधायकों पर 20 से ज्यादा आपराधिक मामले, हाईकोर्ट की स्टेटस रिपोर्ट में खुलासा
CG Mining News : छत्तीसगढ़ में हीरा खनन की तैयारी तेज, बलौदा-बेलमुंडी डायमंड ब्लॉक में बड़े व्यास की ड्रिलिंग को मंजूरी
CG Accident : तेज रफ्तार ट्रक ने 12 साल की छात्रा को कुचला, हादसे के बाद 55 किमी तक भागा ड्राइवर’ पुलिस ने पीछा कर दबोचा