कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के उरगा थाना अंतर्गत भैसमा गांव में आबकारी विभाग की कार्रवाई के दौरान ग्रामीणों ने टीम पर हमला कर दिया। इस घटना में टीम प्रभारी नारायण सिंह कंवर को लगभग ढाई घंटे तक बंधक बनाकर रखा गया, जबकि मुखबिर और वाहन चालक के साथ गंभीर मारपीट की गई। हमलावरों ने विभागीय वाहन में भी तोड़फोड़ की।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, आबकारी विभाग की टीम नारायण सिंह कंवर के नेतृत्व में स्कॉर्पियो वाहन से भैसमा गांव में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई के लिए पहुंची थी। टीम में दो वर्दीधारी कर्मचारी, एक मुखबिर और वाहन चालक शामिल थे। गांव पहुंचते ही किसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया, जिसके बाद ग्रामीणों ने टीम को घेर लिया।
Raipur Dog Bite : पूर्व महापौर के बेटे को आवारा कुत्तों ने काटा, नगर निगम की व्यवस्था पर उठे सवाल
ग्रामीणों ने टीम प्रभारी को बंधक बना लिया, वहीं मुखबिर प्रमोद देवांगन और वाहन चालक के साथ मारपीट की गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करते हुए आबकारी टीम को सुरक्षित बाहर निकाला।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और हमले में शामिल लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

More Stories
CG BREAKING : रायपुर में गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, DRI ने पकड़ा गांजा से भरा ट्रक
ओडिशा-छत्तीसगढ़ सीमा पर माओवादियों का बड़ा डंप बरामद, भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक जब्त
ट्रांसपोर्ट कारोबारी के यहां स्टेट GST का छापा’ दूसरे दिन 9 घंटे चली जांच, कंप्यूटर और पुराने रिकॉर्ड खंगाले, BSP और दो सीमेंट फैक्ट्रियों के मिले वर्क ऑर्डर