Nida Khan Arrested : 9 एफआईआर और महीनों की तलाश , आखिरकार कानून के शिकंजे में आई निदा खान
लाइन में इंतजार खत्म, मोबाइल पर पूरा होगा आवेदन
गर्मी के मौसम में बिजली कनेक्शन की मांग तेजी से बढ़ती है। ऐसे समय में यह सुविधा हजारों उपभोक्ताओं के लिए राहत लेकर आई है। पहले आवेदन फॉर्म, दस्तावेज और सत्यापन के लिए कई बार दफ्तर जाना पड़ता था। अब पूरा सिस्टम ऑनलाइन मोड में शिफ्ट कर दिया गया है।
उपभोक्ता घर बैठे आवेदन फॉर्म भर सकते हैं, जरूरी दस्तावेज अपलोड कर सकते हैं और आवेदन की स्थिति भी ट्रैक कर सकते हैं। विभाग का दावा है कि इससे प्रक्रिया में पारदर्शिता बढ़ेगी और समय की बचत होगी। सुबह-सुबह बिजली कार्यालयों के बाहर लगने वाली लंबी कतारें अब धीरे-धीरे कम होती दिख सकती हैं। रायपुर के एक उपभोक्ता ने बताया कि पहले छोटे से काम के लिए आधा दिन निकल जाता था। अब मोबाइल पर आवेदन करना आसान लग रहा है।
डिजिटल सेवा से गांवों को भी मिलेगा फायदा
यह पहल सिर्फ शहरों तक सीमित नहीं रहेगी। विभाग ग्रामीण इलाकों के उपभोक्ताओं को भी डिजिटल प्लेटफॉर्म से जोड़ने की तैयारी कर रहा है। जिन इलाकों में इंटरनेट सुविधा उपलब्ध है, वहां लोग सीधे मोबाइल ऐप के जरिए आवेदन कर सकेंगे। बिजली विभाग के अधिकारियों का कहना है कि डिजिटल प्रक्रिया से फाइलों का बोझ कम होगा और शिकायतों का समाधान भी तेज गति से किया जा सकेगा।

More Stories
CG Accident News : देवगढ़ धाम जाते समय दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, एक युवक की मौत, 4 घायल
CG News : मृत कॉन्स्टेबल का आयुष्मान से चलता रहा 42 दिन इलाज, पत्नी को आया मैसेज- ‘स्वस्थ होकर घर जा रहे हैं’
CG Road Accident : रॉयल बस और ट्रक में भीषण टक्कर, हादसे में 12 यात्री गंभीर रूप से घायल