वेब न्यूज़ पोर्टल संघर्ष के स्वर

संघर्ष ही सफलता की पहली सीढ़ी है।

CG News : बच्छराज कुंवर धाम में 22 वर्षीय युवक का मिला शव, नदी में तैरता मिला, दो दिन से था लापता

CG News :  बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। प्रसिद्ध बाबा बच्छराज कुंवर धाम में एक 22 वर्षीय युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान कछिया निवासी विमलेश वर्मा (22 वर्ष) के रूप में हुई है, जो पिछले दो दिनों से लापता था। पूरा मामला चलगली थाना क्षेत्र का है।

नदी में तैरता मिला युवक का शव

जानकारी के अनुसार, विमलेश वर्मा बाबा बच्छराज कुंवर धाम में श्रद्धालुओं द्वारा चढ़ावे में लाए जाने वाले बकरों की बली काटने का काम करता था। परिजनों के मुताबिक वह दो दिन पहले अचानक लापता हो गया था, जिसके बाद परिवार के लोग उसकी तलाश कर रहे थे।

CG News : स्वतंत्रता दिवस 2026 की तैयारियां तेज, रायपुर में सीएम विष्णुदेव साय फहराएंगे तिरंगा’ सभी कलेक्टरों को जारी हुए दिशा-निर्देश

इसी बीच बुधवार को धाम के पास स्थित नदी में उसका शव तैरता हुआ दिखाई दिया। सूचना मिलने के बाद स्थानीय लोगों और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकालकर जांच शुरू की।

श्रद्धालुओं के पास मिली थी युवक की बाइक

मामले को लेकर उस समय और रहस्य गहरा गया, जब युवक की बाइक पहले श्रद्धालुओं के पास लावारिस हालत में मिली थी। बाइक मिलने के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने युवक की तलाश तेज कर दी थी।

इसके बाद नदी से शव मिलने पर इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही चलगली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है।

पुलिस मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का खुलासा होने की उम्मीद है।

About The Author

YouTube Shorts Autoplay