CG NEWS : रायपुर | पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों के रुझानों ने देशभर के भाजपा कार्यकर्ताओं में जोश भर दिया है। बंगाल में ‘कमल’ खिलता देख छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने एक खास वीडियो साझा किया है, जिसमें वे बंगाल के प्रसिद्ध स्ट्रीट फूड ‘झालमुड़ी’ का आनंद लेते नजर आ रहे हैं।
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
रुझानों में बीजेपी को 190 से अधिक सीटों पर बढ़त मिलते ही ओपी चौधरी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर वीडियो पोस्ट किया। उन्होंने झालमुड़ी खाते हुए बंगाल की जनता और पार्टी कार्यकर्ताओं को इस ‘ऐतिहासिक जीत’ की बधाई दी।
रुझानों में ‘प्रचंड बहुमत’
दोपहर तक के आंकड़ों के अनुसार:
-
बीजेपी (BJP): 194 सीटों पर बढ़त (बहुमत के आंकड़े 148 से काफी आगे)
-
तृणमूल कांग्रेस (TMC): 93 सीटों पर सिमटती नजर आ रही है।
ओपी चौधरी का सियासी तंज
वीडियो के जरिए वित्त मंत्री ने ममता बनर्जी और टीएमसी के ‘खेला होबे’ नारे पर पलटवार किया। उन्होंने संकेत दिया कि बंगाल की जनता ने अब ‘विकास’ को चुन लिया है और टीएमसी का किला ढह चुका है।
रायपुर से कोलकाता तक खुशी की लहर
बीजेपी के छत्तीसगढ़ मुख्यालय (कुशाभाऊ ठाकरे परिसर) में भी जश्न का माहौल है। कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़कर और मिठाई बांटकर बंगाल के रुझानों का स्वागत किया। ओपी चौधरी का झालमुड़ी वाला वीडियो अब इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे लोग बंगाल के साथ उनके ‘सांस्कृतिक जुड़ाव’ और ‘सियासी जीत’ के जश्न के रूप में देख रहे हैं।

More Stories
Chhattisgarh Job Fair : 6 मई को जॉब फेयर , लाइवलीहुड कॉलेज सकरी में सजेगा रोजगार का बाजार
Suicide Case : मौत का पहाड़ बना शिशुपाल पर्वत , प्रेमी जोड़े के आत्मघाती कदम के पीछे क्या कोई तीसरा शख्स
Chhattisgarh News : रुद्री फायरिंग रेंज में मची अफरा-तफरी , निशाना साधते समय फटी बंदूक, जवान की हालत गंभीर