CG NEWS : रायपुर।’ केंद्र में भारतीय जनता पार्टी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर छत्तीसगढ़ भाजपा आज से प्रदेशव्यापी महाजनसंपर्क अभियान की शुरुआत कर रही है। यह अभियान 21 जून तक पूरे प्रदेश में चलाया जाएगा, जिसके तहत मुख्यमंत्री, सांसद, विधायक, जनप्रतिनिधि और भाजपा पदाधिकारी सीधे जनता के बीच पहुंचकर केंद्र सरकार की उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देंगे।
भाजपा संगठन द्वारा तैयार किए गए कार्यक्रम के अनुसार अभियान के दौरान प्रदेशभर में जनसभाएं, चौपाल, संवाद कार्यक्रम, प्रेस वार्ताएं, लाभार्थी सम्मेलन और विभिन्न जनसंपर्क गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। पार्टी कार्यकर्ता घर-घर जाकर केंद्र सरकार की योजनाओं और पिछले 12 वर्षों में किए गए विकास कार्यों की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाएंगे।
अभियान के तहत मुख्यमंत्री, मंत्रिमंडल के सदस्य, सांसद और विधायक अपने-अपने क्षेत्रों में जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों, युवाओं, महिलाओं और विभिन्न वर्गों के लोगों से संवाद करेंगे। इसके साथ ही केंद्र सरकार की प्रमुख योजनाओं के लाभार्थियों से भी संपर्क कर उनके अनुभव साझा किए जाएंगे।
भाजपा नेताओं का कहना है कि पिछले 12 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास, आधारभूत संरचना, डिजिटल क्रांति, गरीब कल्याण, महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भर भारत जैसे क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। महाजनसंपर्क अभियान के माध्यम से इन्हीं उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।
पार्टी संगठन ने सभी जिला इकाइयों, मंडलों और बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को अभियान को सफल बनाने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए विशेष कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई है, ताकि अधिक से अधिक लोगों तक सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी पहुंच सके।
राजनीतिक दृष्टि से भी इस अभियान को महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि इसके माध्यम से भाजपा आगामी चुनावी रणनीति के तहत जनता के साथ सीधा संवाद स्थापित करने का प्रयास करेगी। अभियान के दौरान संगठन विस्तार और कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने पर भी विशेष जोर दिया जाएगा।

More Stories
CG NEWS : शराब और DMF घोटाले में ED का बड़ा एक्शन’ ढेबर-टुटेजा की करोड़ों की संपत्ति कुर्क, 4000 करोड़ कमाई का आरोप
मंत्रिमंडल विस्तार पर CM Sai’ का संकेत “आगे-आगे देखिए होता है क्या”, बिलासपुर में समीक्षा बैठक 10 मिनट में खत्म
CG NEWS : दुर्ग में 24 घंटे के भीतर दो युवकों की मौत, एक का शव संदिग्ध हालात में मिला, दूसरे ने अस्पताल में तोड़ा दम