Categories

February 3, 2026

वेब न्यूज़ पोर्टल संघर्ष के स्वर

संघर्ष ही सफलता की पहली सीढ़ी है।

CG NEWS : बिलासपुर गर्लफ्रेंड को इंस्टाग्राम पर ‘ब्लॉक’ करना पड़ा भारी, नाराज युवती ने ब्वॉयफ्रेंड के सीने में चाकू घोंपकर की हत्या

बिलासपुर | न्यायधानी बिलासपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में प्रेम-प्रसंग का एक खौफनाक अंत सामने आया है। यहाँ एक युवती ने अपने ही ब्वॉयफ्रेंड की सिर्फ इसलिए हत्या कर दी क्योंकि युवक ने उसे सोशल मीडिया और मोबाइल पर ब्लॉक कर दिया था। इंस्टाग्राम से शुरू हुई यह प्रेम कहानी खून-खराबे के साथ खत्म हुई। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी युवती को गिरफ्तार कर लिया है।

इंस्टाग्राम पर हुई थी दोस्ती

जानकारी के अनुसार, मृतक युवक और आरोपी युवती की मुलाकात कुछ समय पहले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम के जरिए हुई थी। धीरे-धीरे दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई। हालांकि, पिछले कुछ समय से दोनों के बीच अनबन चल रही थी। विवाद इतना बढ़ा कि दो-तीन दिन पहले युवक ने युवती को अपने मोबाइल और सोशल मीडिया अकाउंट्स पर ब्लॉक कर दिया।

संसद में ‘गलवान’ पर संग्राम’ राहुल गांधी ने किया पूर्व आर्मी चीफ की अनपब्लिश किताब का जिक्र, भाजपा ने पुराना वीडियो शेयर कर दिया जवाब

ब्लॉक करने से उपजा आक्रोश

खुद को ब्लॉक किए जाने से युवती बुरी तरह नाराज थी। वह मंगलवार सुबह युवक से बात करने के इरादे से पहुंची, लेकिन अपने साथ एक धारदार चाकू भी छिपाकर लाई थी। सिविल लाइन क्षेत्र में जब दोनों का सामना हुआ, तो फिर से बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि युवती ने आपा खो दिया और युवक के सीने पर चाकू से जोरदार हमला कर दिया।

मौके पर ही तोड़ा दम

अचानक हुए इस हमले से युवक संभल नहीं पाया। चाकू सीधे उसके दिल के पास लगा, जिससे अत्यधिक रक्तस्राव होने लगा। युवक लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा और अस्पताल ले जाने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची और इलाके की घेराबंदी कर भागने की फिराक में खड़ी युवती को हिरासत में ले लिया।

पुलिस की कार्रवाई: “प्रारंभिक जांच में हत्या की वजह मोबाइल पर ब्लॉक करना और आपसी विवाद सामने आया है। आरोपी युवती को गिरफ्तार कर लिया गया है और हत्या में प्रयुक्त हथियार (चाकू) भी बरामद कर लिया गया है। मामले की विस्तृत जांच जारी है।”

About The Author

You may have missed