Categories

April 11, 2026

वेब न्यूज़ पोर्टल संघर्ष के स्वर

संघर्ष ही सफलता की पहली सीढ़ी है।

CG NEWS : फार्म हाउस में जुए का बड़ा खुलासा, रायपुर पुलिस ने 26 जुआरियों को दबोचा

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पुलिस ने नए साल से पहले जुआ, सट्टा और अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। आरंग और मृजगहन थाना क्षेत्रों में दबिश देकर पुलिस ने 26 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार जुआरियों के कब्जे से नगदी सहित 35 लाख से ज्यादा का सामान जब्त किया गया है। इस कार्रवाई के बाद शहर में जुआ और अवैध कारोबार करने वालों में हड़कंप मच गया है।

फार्म हाउस में दबिश, 16 जुआरी पकड़े

पहली कार्रवाई मृजगहन थाना क्षेत्र के एक फार्म हाउस में हुई। पुलिस को सूचना मिली थी कि यहां जुआ खेला जा रहा है। एंटी क्राइम और साइबर यूनिट की टीम ने ड्रोन के जरिए जुआरियों की पुष्टी की और फिर दबिश देकर 16 जुआरियों को गिरफ्तार किया।

Korba Road Accident : तेज रफ्तार ट्रेलर और बोरवेल वाहन की टक्कर, तीन बाइक सवार बाल-बाल बचे

पुलिस ने इनके कब्जे से 2 लाख 12 हजार 600 रुपये नगद, 2 कार, 8 बाइक और 17 मोबाइल जब्त किए। जब्त सामान की कुल कीमत लगभग 31 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस अब आगे की कार्रवाई में जुटी है।

खेत में जुआ खेलते 10 जुआरी गिरफ्तार

दूसरी कार्रवाई आरंग थाना क्षेत्र के भानसोज गांव में हुई। सूचना मिली कि खेत में जुआ चल रहा है। मौके पर दबिश देकर पुलिस ने 10 जुआरियों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से 1 लाख 71 हजार 290 रुपये नगद और 7 बाइक जब्त की गई। जब्त किए गए सामान की कुल कीमत लगभग 4 लाख 72 हजार रुपये बताई जा रही है।

पुलिस की कार्रवाई से हड़कंप

इन दोनों बड़ी कार्रवाईयों से जुआ और सट्टा करने वाले अपराधियों में खलबली मच गई है। पुलिस लगातार ऐसे अवैध खेलों और नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान चला रही है।

About The Author

YouTube Shorts Autoplay