CG NEWS : रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम में प्रशासनिक कार्यों को अधिक प्रभावी और सुचारू बनाने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण फेरबदल किया गया है। निगम आयुक्त संबित मिश्रा ने बुधवार को आदेश जारी करते हुए दो उपायुक्तों को अतिरिक्त जिम्मेदारियां सौंपी हैं।
जारी आदेश के अनुसार, उपायुक्त जागृति साहू को उनके वर्तमान दायित्वों के साथ-साथ पंजीयक जन्म-मृत्यु एवं विवाह पंजीयन का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। यह व्यवस्था प्रशासनिक दृष्टिकोण से अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक प्रभावी रहेगी।
वहीं उपायुक्त डॉ. अंजली शर्मा को भी उनके वर्तमान कार्यों के अतिरिक्त प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना का प्रभार दिया गया है। इस अतिरिक्त जिम्मेदारी के तहत वे योजना के संचालन, निगरानी और क्रियान्वयन से जुड़े कार्यों का दायित्व संभालेंगी।
नगर निगम प्रशासन का मानना है कि इस व्यवस्था से विभिन्न विभागों के कार्यों में बेहतर समन्वय स्थापित होगा और नागरिक सेवाओं के संचालन में तेजी आएगी। विशेष रूप से जन्म-मृत्यु एवं विवाह पंजीयन जैसी महत्वपूर्ण सेवाओं तथा प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में इससे मदद मिलने की उम्मीद है।
गौरतलब है कि प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत रेहड़ी-पटरी और छोटे स्वरोजगार से जुड़े लोगों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाती है। वहीं जन्म-मृत्यु एवं विवाह पंजीयन विभाग नागरिकों को आवश्यक प्रमाणपत्र और पंजीयन सेवाएं प्रदान करता है।

More Stories
पटरी पर बैठकर फ्री-फायर खेल रहा बच्चा मालगाड़ी की चपेट में आया, एक गंभीर’ ईयरफोन लगाकर मोबाइल में बिजी थे 2 दोस्त
CG NEWS : छत्तीसगढ़ में राशन की हेराफेरी पर लगेगी रोक’ PDS सिस्टम में बड़ा बदलाव करने जा रही साय सरकार
CG Crime News : धमतरी में एक ही दिन में 3 मौतें, किसी ने फांसी लगाई तो किसी ने शराब में मिलाकर जहर पिया