गरियाबंद- सिटी कोतवाली थाना इलाके के दर्रीपारा में युवक की संदिग्ध परिस्थिति में खून से सनी लाश मिली है. मृतक की पहचान जयलाल निषाद के रूप में हुई है. सिर में चोट के निशान मिले हैं. घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई. सूचना मिलते ही डीएसपी निशा सिन्हा और थाना प्रभारी ओमप्रकाश यादव ने घटनास्थल का निरीक्षण किया. स्थानीय लोगों ने नशे में विवाद के कारण घटना की आशंका जताई है. फिलहाल पुलिस मामले की बारीकी से जांच कर रही है.
CG NEWS: गृहमंत्री विजय शर्मा ने शहीद दिनेश नाग को दी श्रद्धांजलि
जानकारी के मुताबिक, घर में आज सुबह संदिग्ध परिस्थिति में युवक की खून से लथपथ लाश मिली. मृतक जयलाल निषाद (35 साल) के चेहरे और शरीर के कई हिस्सों में चोट के निशान है. घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई. डीएसपी निशा सिन्हा और थाना प्रभारी ओमप्रकाश यादव भी जांच के लिए घटनास्थल का निरीक्षण.
फिलहाल हत्या के कारणों को जानने पुलिस जांच जारी है. स्थानीय लोगों ने नशे में विवाद के कारण घटना की आशंका जताई है. पुलिस लोगों से पूछताछ कर रही है.

More Stories
CG NEWS : जनगणना-2027 के लिए प्रशासनिक तैयारी तेज, कई स्तरों पर जनगणना अधिकारियों की हुई नियुक्ति
प्रसिद्ध पंडवानी गायिका Teejan Bai की तबीयत बिगड़ी, रायपुर एम्स के आईसीयू में भर्ती
Chhattisgarh Bijli Bill Yojana 2026 : मुख्यमंत्री साय की बड़ी सौगात, ‘बिजली बिल भुगतान समाधान योजना’ शुरू; 29 लाख उपभोक्ताओं का 75% बिल होगा माफ