CG Naxalism News ,बीजापुर — छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों ने नक्सलवाद के खिलाफ चल रहे निर्णायक अभियान में बड़ी सफलता हासिल की है। गुरुवार सुबह जंगल क्षेत्र में हुई एक भीषण मुठभेड़ में जवानों ने 5 नक्सलियों को मार गिराया। केंद्र सरकार द्वारा देश से नक्सलवाद खत्म करने के लिए तय की गई 31 मार्च 2026 की डेडलाइन से पहले इस कार्रवाई को सुरक्षाबलों का अब तक का सबसे प्रभावी प्रहार माना जा रहा है।
पुलिस को सूचना मिली थी कि बीजापुर के सीमावर्ती जंगलों में नक्सलियों का एक बड़ा दस्ता मौजूद है। सूचना के आधार पर DRG (District Reserve Guard) और बस्तर फाइटर्स की संयुक्त टीम ने इलाके की घेराबंदी शुरू की। जवानों को देखते ही नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में सुरक्षाबलों ने मोर्चा संभाला और करीब तीन घंटे तक चली मुठभेड़ में 5 वर्दीधारी नक्सली ढेर हो गए। मौके से भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक सामग्री बरामद की गई है।
“हमारे जवानों ने साहस का परिचय दिया है। नक्सलियों को आत्मसमर्पण करने का मौका दिया गया था, लेकिन उनकी ओर से फायरिंग जारी रही। इलाके मेंअभी सर्च ऑपरेशन चल रहा है। हमारा लक्ष्य 31 मार्च तक बस्तर को नक्सल मुक्त बनाना है।”
“प्रशासन और जनता के बीच का सेतु”
चॉइस एवं सामान्य सेवा सुविधाओं के माध्यम से जनसेवा ही मेरा मुख्य आधार है। एक वकील, संपादक और लेखक के रूप में मेरी भूमिका लाभार्जन के लिए नहीं, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाने और व्यवस्था को मजबूत करने के लिए है।
"प्रशासन और जनता के बीच का सेतु"
चॉइस एवं सामान्य सेवा सुविधाओं के माध्यम से जनसेवा ही मेरा मुख्य आधार है। एक वकील, संपादक और लेखक के रूप में मेरी भूमिका लाभार्जन के लिए नहीं, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाने और व्यवस्था को मजबूत करने के लिए है।
संघर्ष के स्वर पर प्रकाशित समाचार एवं जानकारियां पाठकों को सूचित करने के उद्देश्य से प्रस्तुत की जाती हैं। हमारी कोशिश रहती है कि सभी खबरें सही और विश्वसनीय हों, फिर भी किसी त्रुटि या अधूरी जानकारी की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। प्रकाशित सामग्री के आधार पर लिए गए निर्णय के लिए पाठक स्वयं जिम्मेदार होंगे।