CG Employee Selection Board News , रायपुर — राज्य सरकार ने भर्ती सिस्टम में बड़ा कदम उठाया है। IAS रेणु पिल्ले को इसका अध्यक्ष बनाया गया है, जबकि पुराना व्यवसायिक परीक्षा मंडल (Vyapam) अब इसमें विलय कर दिया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार “छत्तीसगढ़ व्यवसायिक परीक्षा मंडल” का विलय अब छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल में कर दिया गया है।
सामान्य प्रशासन विभाग की अधिसूचना ने साफ कर दिया—अब भर्ती का पूरा खेल बदलेगा। Vyapam, जो सालों से परीक्षाएं कराता था, अब नए बोर्ड में समाहित हो गया है। एक छत के नीचे सब कुछ। योजना साफ है—प्रक्रिया तेज, पारदर्शिता मजबूत। सरकार ने संकेत दे दिया है कि आने वाले समय में भर्ती कैलेंडर ज्यादा व्यवस्थित होगा। पेपर लीक जैसे मामलों पर सख्ती भी बढ़ेगी।
रेणु पिल्ले पर बड़ी जिम्मेदारी
IAS अधिकारी रेणु पिल्ले को अध्यक्ष बनाना सिर्फ एक नियुक्ति नहीं है। यह संकेत है कि सरकार प्रशासनिक अनुभव को फ्रंट पर ला रही है। उनके सामने चुनौती साफ है—भर्ती में भरोसा लौटाना। समय पर परीक्षा। साफ रिजल्ट। और बिना विवाद प्रक्रिया। एक अधिकारी ने ऑफ रिकॉर्ड कहा, “अब देरी और गड़बड़ी के लिए जगह कम होगी। सिस्टम टाइट किया जा रहा है।”
“प्रशासन और जनता के बीच का सेतु”
चॉइस एवं सामान्य सेवा सुविधाओं के माध्यम से जनसेवा ही मेरा मुख्य आधार है। एक वकील, संपादक और लेखक के रूप में मेरी भूमिका लाभार्जन के लिए नहीं, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाने और व्यवस्था को मजबूत करने के लिए है।
More Stories
CG Cabinet Meeting : कल होगी मंत्रिपरिषद की अहम बैठक, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय करेंगे अध्यक्षता, कई बड़े फैसलों की उम्मीद
तांत्रिक ठग KK Shrivastava पर ED का बड़ा खुलासा, 15 करोड़ की ठगी की रकम दुबई, हांगकांग, चीन और सिंगापुर भेजने का आरोप
CG News : सुकमा में सुरक्षाबलों की बड़ी कामयाबी, नक्सली डंप से रायफल और 47 जिंदा कारतूस बरामद