CG E-Challan Fraud रायपुर। साइबर ठगों ने ठगी का नया तरीका अपनाते हुए अब ई-चालान को हथियार बना लिया है। राजधानी रायपुर में फर्जी ई-चालान के नाम पर एक युवक से 7 लाख 42 हजार रुपए से ज्यादा की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित ने टिकरापारा थाना में शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस जांच में जुट गई है।
एपीके फाइल डाउनलोड करते ही मोबाइल हुआ हैक
जानकारी के अनुसार, आरडीए कॉलोनी निवासी पवित्र पाल ने पुलिस को बताया कि उसके बेटे रोहित के मोबाइल पर 10 से 16 अप्रैल के बीच आरटीओ ई-चालान के नाम पर एक एपीके फाइल भेजी गई थी। रोहित ने जैसे ही उस फाइल को डाउनलोड किया, मोबाइल का एक्सेस साइबर ठगों के पास पहुंच गया।
कुछ ही मिनटों में खाते से लाखों रुपए गायब
मोबाइल हैक होने के बाद ठगों ने बेहद तेजी से कार्रवाई करते हुए रोहित के बैंक खाते से 7 लाख 42 हजार 209 रुपए ट्रांसफर कर लिए। खाते से पैसे कटने का मैसेज मिलते ही उसे ठगी का अहसास हुआ और तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई।
साइबर सेल कर रही जांच
मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच साइबर सेल को सौंप दी गई है। पुलिस कॉल डिटेल्स, बैंक ट्रांजैक्शन और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है।
पुलिस की अपील: अनजान लिंक से रहें सतर्क
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी अनजान नंबर से आए लिंक, पीडीएफ या एपीके फाइल को न खोलें। ई-चालान की जानकारी केवल ट्रैफिक विभाग की आधिकारिक वेबसाइट या सरकारी ऐप के माध्यम से ही जांचें।
इस घटना के बाद एक बार फिर साफ हो गया है कि साइबर ठग लगातार नए-नए तरीके अपनाकर लोगों को निशाना बना रहे हैं, ऐसे में सतर्कता ही सबसे बड़ा बचाव है।

More Stories
CG RERA का बड़ा एक्शन’ 595 प्रमोटर्स को नोटिस जारी, कॉमन एरिया और दस्तावेज हस्तांतरण में बरती लापरवाही
CG Ration Card New Rule : राशन कार्ड सेवाएं हुईं ऑनलाइन, अब घर बैठे करें आवेदन’ तुरंत मिलेगा आवेदन नंबर और रसीद
PM Modi’ के बयान पर भूपेश बघेल का पलटवार, बोले- पेट्रोल-डीजल, महंगाई और NEET पर भी जवाब दें प्रधानमंत्री