CG D.El.Ed Exam Schedule 2026 , रायपुर — परीक्षा 2026 का शेड्यूल जारी कर दिया है। कार्यक्रम के मुताबिक, प्रथम और द्वितीय वर्ष की परीक्षाएं मई के अंतिम सप्ताह से शुरू होकर जून तक चलेंगी। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन (D.El.Ed) प्रथम और द्वितीय वर्ष की मुख्य/अवसर परीक्षा 2026 की समय-सारणी जारी कर दी है। जारी कार्यक्रम के अनुसार परीक्षाएं मई के अंतिम सप्ताह से शुरू होकर जून तक चलेंगी।
छात्रों के लिए यह बड़ा अपडेट है। लंबे इंतजार के बाद टाइमटेबल सामने आया। अब तैयारी को आखिरी मोड़ देना होगा। कॉलेज कैंपस में हलचल तेज हो गई है। लाइब्रेरी फुल। नोट्स की कॉपी घूम रही है। कुछ छात्र पुराने पेपर खंगाल रहे हैं, तो कुछ ग्रुप स्टडी में जुटे हैं। आप साफ देख सकते हैं—एग्जाम का प्रेशर अब दिखने लगा है। मुख्य और अवसर परीक्षा दोनों एक साथ आयोजित होंगी। यानी जिन छात्रों को पिछली परीक्षा में मौका नहीं मिला था, उनके लिए यह बड़ा चांस है।
छात्रों के लिए जरूरी बातें
एडमिट कार्ड समय पर डाउनलोड करें
परीक्षा केंद्र की जानकारी पहले ही चेक करें
रिवीजन पर फोकस बढ़ाएं
पुराने प्रश्नपत्र जरूर हल करें
एक छोटी सी गलती—और पूरा साल प्रभावित हो सकता है। इसलिए हर स्टेप सोच-समझकर उठाना होगा।
“प्रशासन और जनता के बीच का सेतु”
चॉइस एवं सामान्य सेवा सुविधाओं के माध्यम से जनसेवा ही मेरा मुख्य आधार है। एक वकील, संपादक और लेखक के रूप में मेरी भूमिका लाभार्जन के लिए नहीं, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाने और व्यवस्था को मजबूत करने के लिए है।
More Stories
CG Weather Today : छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम, 19 सितंबर से तेज हो सकती है बारिश; रायपुर में 34 डिग्री पहुंचा पारा
पटरी पर बैठकर फ्री-फायर खेल रहा बच्चा मालगाड़ी की चपेट में आया, एक गंभीर’ ईयरफोन लगाकर मोबाइल में बिजी थे 2 दोस्त
CG NEWS : छत्तीसगढ़ में राशन की हेराफेरी पर लगेगी रोक’ PDS सिस्टम में बड़ा बदलाव करने जा रही साय सरकार