CG Cyber Crime : गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में साइबर अपराधियों के हौसले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। अब साइबर ठगों ने वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व संसदीय सचिव गोवर्धन मांझी को निशाना बनाया है। उनका व्हाट्सएप अकाउंट हैक कर हैकर उनके परिचितों और समर्थकों को मैसेज भेजकर यूपीआई के माध्यम से 28 हजार रुपये की मांग कर रहा है। खास बात यह है कि जब हैकर से बातचीत की गई तो उसने चौंकाने वाला जवाब देते हुए कहा, “विधायक जी मुझे बहुत अच्छे लगते हैं, इसलिए उनका अकाउंट हैक किया है।” इस घटना के बाद राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में हड़कंप मच गया है।
परिचितों को भेजे जा रहे रुपये मांगने वाले मैसेज
जानकारी के मुताबिक हैकर ने गोवर्धन मांझी के व्हाट्सएप अकाउंट का एक्सेस हासिल करने के बाद उनकी कॉन्टैक्ट लिस्ट में मौजूद लोगों को मैसेज भेजना शुरू कर दिया। मैसेज में किसी जरूरी काम का हवाला देते हुए 28 हजार रुपये तत्काल यूपीआई के जरिए भेजने की मांग की जा रही है।
06 July 2026 Horoscope : इन राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की के नए रास्ते, जानिए अपना का राशिफल
हालांकि कई लोगों को मैसेज की भाषा और शैली संदिग्ध लगी, जिसके बाद उन्होंने सीधे गोवर्धन मांझी से संपर्क किया। तब पूरे मामले का खुलासा हुआ कि उनका व्हाट्सएप अकाउंट हैक हो चुका है।
हैकर का जवाब सुनकर लोग रह गए हैरान
बताया जा रहा है कि कुछ लोगों ने हैकर से चैट के जरिए बातचीत करने की कोशिश की। इस दौरान जब उससे पूछा गया कि उसने अकाउंट क्यों हैक किया, तो उसने जवाब दिया कि “विधायक जी मुझे बहुत अच्छे लगते हैं, इसलिए उनका अकाउंट हैक किया है।” इसके बाद भी वह लगातार रुपये भेजने का दबाव बनाता रहा। हैकर के इस अजीबोगरीब जवाब ने लोगों को हैरान कर दिया।
तीन दिन में दूसरा बड़ा मामला
गरियाबंद जिले में तीन दिनों के भीतर किसी बड़े भाजपा नेता का व्हाट्सएप हैक होने की यह दूसरी घटना है। लगातार सामने आ रहे ऐसे मामलों ने साइबर सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। राजनीतिक दलों के नेताओं और जनप्रतिनिधियों को निशाना बनाए जाने से यह आशंका भी जताई जा रही है कि साइबर ठग प्रभावशाली लोगों के नाम का इस्तेमाल कर आम लोगों को आसानी से ठगी का शिकार बनाना चाहते हैं।
पुलिस ने लोगों से की सतर्क रहने की अपील
घटना की जानकारी मिलने के बाद संबंधित लोगों ने साइबर सेल और पुलिस को मामले से अवगत कराया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है और हैकर की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।
साइबर विशेषज्ञों ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी परिचित के व्हाट्सएप से अचानक पैसों की मांग वाला मैसेज आए, तो बिना पुष्टि किए किसी भी खाते या यूपीआई आईडी पर रकम ट्रांसफर न करें। पहले संबंधित व्यक्ति से फोन पर संपर्क कर जानकारी की पुष्टि करें। साथ ही व्हाट्सएप पर टू-स्टेप वेरिफिकेशन, मजबूत सुरक्षा सेटिंग्स और ओटीपी किसी के साथ साझा न करने जैसी सावधानियां अपनाने की सलाह भी दी गई है।

More Stories
CG Assembly : 13 जुलाई से शुरू होगा छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र, 1033 सवालों की बौछार, कांग्रेस ने सरकार को घेरने की बनाई रणनीति
रायपुर में नवजात बच्ची की मौत के बाद मचा हड़कंप, एक्सपायरी मिल्क पाउडर पिलाने का आरोप; पुलिस और स्वास्थ्य विभाग जांच में जुटा
CG Politics : भाजपा संगठन में बड़े बदलाव की आहट, नई राष्ट्रीय टीम में छत्तीसगढ़ को मिल सकता है अहम प्रतिनिधित्व