CG Crime News , सूरजपुर। जिले के जयनगर थाना क्षेत्र में एकहत्या का मामला सामने आया है। जमदेई गांव में एक अधेड़ की धारदार हथियार टांगी से वार कर बेरहमी से हत्या कर दी गई। मृतक का शव उसके ही घर के आंगन में खून से लथपथ हालत में मिलने से पूरे गांव में हड़कंप मच गया।
CG News : खलीबा जंगल में पेड़ से लटकी युवती की लाश, पुलिस कर रही संदिग्धों की पहचान
मृतक की पहचान 50 वर्षीय रामजतन पनिका के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि यह घटना बीती रात की है। सुबह जब परिजन नींद से जागे तो उन्होंने आंगन में रामजतन पनिका का शव पड़ा देखा। शव पर गंभीर चोटों के निशान थे, जिससे हत्या की आशंका और भी गहरी हो गई। परिजनों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।
सूचना मिलते ही जयनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर मर्ग कायम किया और आगे की जांच शुरू कर दी है। हत्या के पीछे किन कारणों का हाथ है, इसका फिलहाल खुलासा नहीं हो सका है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) की टीम को भी मौके पर बुलाया। FSL टीम ने घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए हैं, जिनके आधार पर जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है। पुलिस आसपास के लोगों और परिजनों से पूछताछ कर रही है, ताकि घटना की पूरी कड़ी सामने आ सके।
फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, जिससे मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सके। इस घटना के बाद जमदेई गांव में भय और तनाव का माहौल बना हुआ है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
About The Author
Anil Dewangan
Anil Dewangan as a lawyer and entrepreneur, I provide information on services, important documents and contact sources to citizens in simple language.

More Stories
Audience Erupts At Cine Max : फिल्म की प्रिंट देरी से पहुंचने पर मचा बवाल, रिफंड की मांग पर अड़े लोग
Number Plate Dispute : सगीर अहमद की कार पर ‘2611’ का अंक, BJP ने पूछा- क्या मुंबई हमले की याद दिलाना चाहती है कांग्रेस
Suicide Case : अंधविश्वास की पराकाष्ठा चाकू खरीदा, पूजा रूम में गया और खुद को कर दिया ‘कुर्बान’, बहू के उड़े होश