वेब न्यूज़ पोर्टल संघर्ष के स्वर

संघर्ष ही सफलता की पहली सीढ़ी है।

CG Crime News : बिलासपुर बाल संप्रेक्षण गृह हत्याकांड, पटना और बेंगलुरु से दो आरोपी गिरफ्तार, एक अब भी फरार

CG Crime News बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के सरकंडा थाना क्षेत्र स्थित नूतन चौक के बाल संप्रेक्षण गृह में सहायक सह रात्रि चौकीदार नरेंद्र कुमार खाण्डे की हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। हत्या की वारदात के बाद फरार हुए आरोपियों में से दो को पुलिस ने अलग-अलग राज्यों से गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, फरार आरोपी विशाल चौबे को बिहार की राजधानी पटना से गिरफ्तार किया गया है, जबकि दूसरे आरोपी अंकित सिंह को कर्नाटक के बेंगलुरु से पकड़ा गया है। इससे पहले पुलिस ने एक अन्य आरोपी दिनेश राठिया को प्रयागराज से हिरासत में लिया था।

Parliament Monsoon Session Day 2: पेपर लीक पर विपक्ष का हंगामा, सरकार ने सख्त कार्रवाई का दिया भरोसा

इस हत्याकांड में शामिल एक आरोपी अभी भी फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस की विशेष टीमें लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कई राज्यों में टीमों को भेजा गया है।

एसएसपी रजनेश सिंह ने दी जानकारी

बिलासपुर के एसएसपी रजनेश सिंह ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों, मुखबिरों से मिली सूचनाओं और लगातार निगरानी के आधार पर कार्रवाई की। इसी के चलते विशाल चौबे और अंकित सिंह को अलग-अलग स्थानों से पकड़ने में सफलता मिली।

उन्होंने बताया कि मामले की जांच जारी है और फरार आरोपी को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस जल्द ही पूरे मामले का खुलासा करेगी और हत्या के पीछे के कारणों की जानकारी सामने आएगी।

बाल संप्रेक्षण गृह में हुई थी वारदात

गौरतलब है कि सरकंडा क्षेत्र के नूतन चौक स्थित बाल संप्रेक्षण गृह में सहायक सह रात्रि चौकीदार नरेंद्र कुमार खाण्डे की हत्या के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया था। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए थे। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए विशेष टीमें गठित कर आरोपियों की तलाश शुरू की थी। अब तक तीन आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि एक आरोपी की तलाश जारी है।

About The Author

YouTube Shorts Autoplay