कोरबा : महिला की अर्धनग्न जली हुई लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है. घटना की सूचना मिलते ही बाकी मोगरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची है. जांच के लिए फारेंसिक एक्सपर्ट, डॉग स्कॉट की टीम को भी मौके पर बुलाया गया है. यह घटना बाकी मोगरा थाना क्षेत्र के सोमवारी बाजार के पीछे कॉलोनी की है.
बताया जा रहा कि महिला बुरी तरह से जल चुकी है. जली लाश पर लोगों की नजर पड़ने पर इसकी सूचना पुलिस को दी गई. पुलिस महिला की हत्या कर शव को जलाने की आशंका जता रही है.
बाकी मोंगरा पुलिस महिला की शिनाख्ती में जुटी है. आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं. पुलिस लोगों से पूछताछ भी कर रही.

More Stories
May 1, 2026 new rules : 1 मई से बदले नियम: बैंकिंग, LPG, रेलवे और डिजिटल पेमेंट पर असर, आम आदमी की जेब पर पड़ेगा सीधा प्रभाव
Chhattisgarh Breaking News : राजधानी में सनसनी , मासूम से दुष्कर्म की खबर फैलते ही मोहल्लेवासियों का फूटा गुस्सा, थाने का घेराव
23 April 2026 Horoscope : वृषभ राशि के जातकों को करियर में मिलने वाली है नई जिम्मेदारियां, जानिए अपना राशिफल …