धमतरी : जिले से एक हैरान करने वाली खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां एक साथ तीन लोगों की हत्या कर दी गई है। इस वारदात के बाद से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है और तीनों शवों को अपने कब्जे में लेकर जांच में जुट गई है।
मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला अर्जुनी थाना क्षेत्र के न्यू अन्नपूर्णा ढाबा एवं फैमिली रेस्टोरेंट के पास का है। यहां बदमाशों ने रायपुर के युवकों पर हमला कर दिया। इस वारदात में तीन लोगों की मौत हो गई। बदमाशों ने 5 लोगों पर चाक़ू से हमला किया था, जिनमे से तीन की मौके पर ही मौत हो गई और दो युवकों ने मौके से भागकर अपनी जान बचाई।

More Stories
CG NEWS : छत्तीसगढ़ के DG पवन देव के बेटे के साथ सरेराह मारपीट, पार्किंग विवाद में जड़ा थप्पड़, आरोपी गिरफ्तार
Chhattisgarh Crime News : पूर्व गृह मंत्री के बेटे संदीप कंवर पर एक और केस दर्ज, पुलिस से अभद्रता का आरोप
Chhattisgarh Commercial LPG Shortage : छत्तीसगढ़ न्यूज़ होटलों में थमी गैस की सप्लाई, प्रशासन ने कालाबाजारी रोकने के लिए जारी किया टोल-फ्री नंबर