Categories

March 16, 2026

वेब न्यूज़ पोर्टल संघर्ष के स्वर

संघर्ष ही सफलता की पहली सीढ़ी है।

CG : छत्तीसगढ़ में शीतलहर का प्रकोप जारी, स्कूलों के समय में हुआ बदलाव, आदेश जारी

बिलासपुर। जिले में पड़ रही अत्यधिक ठंड और शीतलहर को देखते हुए स्कूलों के समय में परिवर्तन किया गया है। कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देश पर डीईओ विजय टांडे ने आदेश जारी किया है। जारी आदेश के तहत वर्तमान में जिले में अत्यधिक ठंड एवं शीतलहर के प्रकोप के कारण बच्चों के स्वास्थ्य को दृष्टिगत रखकर बिलासपुर जिले के सभी शासकीय/ अशासकीय / अनुदान प्राप्त/ सीबीएसई/ पाठ्यक्रम संचालित विद्यालयों के संचालन समय में परिवर्तन किया गया है।

छत्तीसगढ़ विधानसभा का शीतकालीन सत्र 14 दिसंबर से शुरू, विकसित भारत 2047 पर होगी विशेष चर्चा

जारी आदेश के अनुसार दो पाली में संचालित शालाएं प्रथम पाली में सोमवार से शुक्रवार तक सुबह 8:00 से 11:45 तक लगेंगी। शनिवार दोपहर 12 से शाम 4:00 बजे तक के लगेंगी। वही द्वितीय पाली सोमवार से शुक्रवार तक दोपहर 12 से 4 बजे तक वही शनिवार को सुबह 8:00 से 11:45 बजे तक संचालित होंगी। वही एक पाली में संचालित शालाएं सोमवार से शुक्रवार तक दस से चार बजे तक वही शनिवार को सुबह 8 बजे से 11.45 तक संचालित होंगी।

देखें आदेश

About The Author

YouTube Shorts Autoplay