Categories

March 16, 2026

वेब न्यूज़ पोर्टल संघर्ष के स्वर

संघर्ष ही सफलता की पहली सीढ़ी है।

CG : सीएम साय ने बगिया से छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंकों की 3 शाखाओं का किया शुभारंभ

जशपुर : सीएम साय ने बगिया से छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंकों की 3 शाखाओं का शुभारंभ किया। सीएम ने बताया, आज जशपुर जिले में बैंकिंग सेवाओं के विस्तार में एक और नया कदम जुड़ गया। कैंप कार्यालय बगिया से छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंकों की 3 शाखाओं का शुभारंभ किया।

जशपुर विकासखंड के ग्राम आरा, पत्थलगांव विकासखंड के ग्राम कुडे़केला और बगीचा विकासखंड के ग्राम छिछली में छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक की नई शाखाओं से क्षेत्र के लोगों को सुविधा मिलेगी। इन शाखाओं के शुरू होने से 23 ग्राम पंचायतों के 48 गांवो के 44 हजार से अधिक ग्रामीणों को बैंकिंग सुविधा का लाभ मिलेगा।

About The Author

YouTube Shorts Autoplay