CG Chief Minister Jandarshan : रायपुर। मुख्यमंत्री निवास कार्यालय रायपुर में 8 जनवरी, गुरुवार को जनदर्शन का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय प्रदेश के विभिन्न जिलों से आने वाले आम नागरिकों से सीधे संवाद करेंगे और उनकी समस्याएं सुनकर त्वरित निराकरण के निर्देश देंगे।
Magh Month 2026 : माघ महीना 2026 आरंभ, पुण्य और तपस्या का पावन काल शुरू
जनदर्शन कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री को प्राप्त होने वाले आवेदनों पर संवेदनशीलता और प्राथमिकता के साथ कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को पहले ही दिए जा चुके हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि जनदर्शन शासन और जनता के बीच सेतु का कार्य करता है, जिससे लोगों की समस्याओं का समयबद्ध और प्रभावी समाधान संभव हो पाता है।
उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि आमजन की शिकायतों और मांगों पर गंभीरता से विचार किया जाए और उन्हें जल्द राहत मिले। जनदर्शन के माध्यम से नागरिक सीधे मुख्यमंत्री तक अपनी बात रख सकते हैं, जिससे प्रशासनिक व्यवस्था और अधिक पारदर्शी व जनोन्मुखी बनती है।
मुख्यमंत्री निवास में आयोजित होने वाले इस जनदर्शन कार्यक्रम को लेकर प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बड़ी संख्या में नागरिकों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए सुरक्षा और व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

More Stories
CG NEWS : गुरु-शिष्य परंपरा शर्मसार’ बलरामपुर में कोचिंग संचालक गिरफ्तार, 10वीं की छात्रा को घर बुलाकर की अश्लील हरकत
Raipur Traffic Update : जाम से मुक्ति के लिए ‘स्मार्ट’ पहल’ एक कॉल पर दौड़ेगी पुलिस, नया ट्रैफिक हेल्पलाइन सिस्टम शुरू
CG High Court Judiciary Update : न्यायिक नियुक्तियों का ‘फास्ट ट्रैक’, छत्तीसगढ़ के 10 जिलों में प्रधान न्यायाधीशों की पदस्थापना, HC का आदेश