रायपुर- छत्तीसगढ़ में मंत्रिमंडल विस्तार का इंतजार जल्द ही खत्म होने को है. सीएम विष्णुदेव साय ने आज मीडिया से चर्चा में कहा कि इंतजार करिए. जल्द ही विस्तार होगा. उन्होंने यह भी कहा कि मंत्रिमंडल का विस्तार उनके विदेश दौरे से पहले भी हो भी सकता है”
बता दें, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 22 अगस्त से पहले विदेश दौरे पर जा रहे हैं, इसके पहले मंत्रिमंडल में विस्तार को लेकर भाजपा हाईकमान ने मंजूरी दे दी है. जानकारों के अनुसार, 21 अगस्त से पहले मंत्रिमंडल का विस्तार होगा, जिसमें तीन नए मंत्रियों को शामिल किया जाएगा.
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने हाल ही में अपनी दिल्ली यात्रा से वापसी के बाद इस बात का संकेत भी दिया था, जब उन्होंने मीडिया से चर्चा में कहा था कि अब इंतजार खत्म होने वाला है, मंत्रिमंडल का विस्तार जल्द हो जाएगा.

More Stories
जगदलपुर में BJP-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में झड़प, जूते-चप्पल फेंके’ दीपोत्सव को लेकर बढ़ा विवाद
CG NEWS : क्रिकेटर सूर्यकुमार की मूर्ति लेकर बालोद से मुंबई पहुंचा फैन’ फसल बेचकर बनवाई, 1300 KM का सफर कर मिलने पहुंचा’ क्रिकेटर ने कहा- छत्तीसगढ़ आऊंगा
Mahtari Vandan Yojana’ में बड़ा खुलासा’ 542 हितग्राही अपात्र, विभाग ने की करीब 30 लाख रुपए की वसूली