रायपुर: राजधानी रायपुर के नगर निगम मुख्यालय में आज सुबह 11 बजे से स्थगित सामान्य सभा की बैठक दोबारा शुरू हो गई है। सभापति सूर्यकांत राठौर की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में पिछले सत्र के शेष बचे 14 महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा की जा रही है।
बैठक की शुरुआत होते ही सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस देखने को मिली। गौरतलब है कि 30 मार्च को हुए बजट सत्र के दौरान भारी शोर-शराबे के कारण केवल 3 प्रस्ताव ही पास हो सके थे, जिसके बाद सभापति ने सदन की कार्यवाही को स्थगित कर दिया था।
सदन में इन मुद्दों पर छिड़ी जंग
बैठक शुरू होते ही विपक्ष (कांग्रेस पार्षद दल) ने शहर की सफाई व्यवस्था, जलभराव और अमृत मिशन की खामियों को लेकर महापौर परिषद (MIC) को घेरना शुरू कर दिया है।
बजट बनाम विकास: सत्ता पक्ष जहां 1830 करोड़ के रिकॉर्ड बजट को विकास का आधार बता रहा है, वहीं विपक्ष इसे ‘कागजी बजट’ करार देकर पुराने कार्यों का हिसाब मांग रहा है।
अधूरे प्रोजेक्ट्स: वर्किंग वुमन हॉस्टल, सड़कों के डामरीकरण और वार्डों में पेयजल संकट जैसे मुद्दों पर पार्षदों के बीच जमकर खींचतान हो रही है।

More Stories
Chhattisgarh Crime News : इंसाफ की पहली जीत , रेप-मर्डर केस का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, आक्रोशित जनता को मिली राहत
Sensation In Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ में न्यायिक मजिस्ट्रेट को मिली जान से मारने की धमकी, 3 करोड़ की फिरौती और नक्सली कनेक्शन का दावा
Hindi Paper Leak Controversy : विकास उपाध्याय का ‘पावरप्ले’ , बोले—भाजपा शासित राज्यों की तर्ज पर छत्तीसगढ़ में भी सक्रिय है ‘लीक माफिया’