Categories

February 24, 2026

वेब न्यूज़ पोर्टल संघर्ष के स्वर

संघर्ष ही सफलता की पहली सीढ़ी है।

CG Breaking News

CG Breaking News

CG Breaking News : बिलासपुर में 5 स्पा सेंटरों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अनियमित गतिविधियों का खुलासा

CG Breaking News , बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर में स्पा सेंटरों की आड़ में चल रही संदिग्ध गतिविधियों पर पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। सिविल लाइन थाना पुलिस ने शहर में संचालित स्पा सेंटरों के खिलाफ सघन जांच अभियान चलाते हुए एक साथ पांच स्पा सेंटरों में छापेमारी की। यह कार्रवाई स्पा सेंटरों में सेक्स रैकेट और अनैतिक गतिविधियों की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद की गई।

CG Breaking News : बिलासपुर में 5 स्पा सेंटरों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अनियमित गतिविधियों का खुलासा

CG Breaking News
CG Breaking News

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, शहर के प्रमुख इलाकों में संचालित चर्चित एक्वा स्पा (36 मॉल), एसीसी स्पा (व्यापार विहार), दर्शना स्पा (भारतीय नगर), एलिमेंट्स स्पा (मैग्नेटो मॉल के पास) और एक्वा-2 स्पा (महाराणा प्रताप चौक) में अचानक दबिश दी गई। अचानक हुई इस कार्रवाई से स्पा संचालकों और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया।

CG Breaking News
CG Breaking News

छापेमारी के दौरान पुलिस टीम ने स्पा सेंटरों के अंदर की गतिविधियों की गहन जांच की। जांच में कई जगहों पर नियमों के उल्लंघन, संदिग्ध गतिविधियां और निर्धारित मापदंडों का पालन न किए जाने के तथ्य सामने आए। पुलिस ने मौके पर मौजूद कर्मचारियों और प्रबंधकों से पूछताछ की और आवश्यक दस्तावेजों की भी जांच की।

CG Breaking News
CG Breaking News

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, प्राथमिक जांच में यह स्पष्ट हुआ कि कुछ स्पा सेंटरों में स्पा सेवाओं की आड़ में अनियमित और अवैध गतिविधियां संचालित की जा रही थीं। इसके आधार पर संबंधित स्पा सेंटरों के प्रबंधकों और संचालकों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है। वहीं, मामले की विस्तृत जांच जारी है और आगे और भी सख्त कार्रवाई किए जाने की संभावना जताई जा रही है।

CG Breaking News
CG Breaking News

सिविल लाइन थाना प्रभारी ने बताया कि शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अनैतिक गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए इस तरह के अभियान आगे भी जारी रहेंगे। पुलिस ने साफ किया है कि स्पा सेंटरों के नाम पर किसी भी तरह की अवैध गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

About The Author