Categories

May 26, 2026

वेब न्यूज़ पोर्टल संघर्ष के स्वर

संघर्ष ही सफलता की पहली सीढ़ी है।

CG BREAKING : BJP प्रशिक्षण शिविर में योग आयोग अध्यक्ष की तबीयत बिगड़ी, सिम्स में भर्ती

CG BREAKING : बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी के दो दिवसीय प्रशिक्षण महाअभियान कार्यक्रम के दौरान छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष रूपनारायण सिन्हा की अचानक तबीयत बिगड़ने से हड़कंप मच गया।

सीने में दर्द की शिकायत, हार्ट अटैक की आशंका
जानकारी के अनुसार, प्रशिक्षण शिविर में मौजूद रूपनारायण सिन्हा को अचानक सीने में तेज दर्द की शिकायत हुई। प्रारंभिक तौर पर उन्हें दिल का दौरा पड़ने की आशंका जताई जा रही है, जिसके बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराई।

26 May 2026 Horoscope : इस राशि के जातक शेयर मार्केट में बड़ा रिस्क लेने से बचें, जानिए अपना राशिफल …

सिम्स अस्पताल में कराया गया भर्ती
स्थिति गंभीर होने पर उन्हें तत्काल बिलासपुर के छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान (सिम्स) में भर्ती कराया गया। अस्पताल में डॉक्टरों की टीम उनकी लगातार जांच और निगरानी कर रही है। फिलहाल उनकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में थे प्रभारी
बताया जा रहा है कि रूपनारायण सिन्हा भाजपा के इस दो दिवसीय प्रशिक्षण महाअभियान में प्रशिक्षण प्रभारी के रूप में शामिल हुए थे। उन्हें राज्य सरकार द्वारा कैबिनेट मंत्री का दर्जा भी प्राप्त है।

कार्यकर्ताओं में चिंता का माहौल
घटना के बाद कार्यक्रम स्थल पर मौजूद पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं में चिंता का माहौल है। सभी उनकी जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।

About The Author

YouTube Shorts Autoplay