वेब न्यूज़ पोर्टल संघर्ष के स्वर

संघर्ष ही सफलता की पहली सीढ़ी है।

CG BREAKING : सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता’ टेकला जंगल से हथियारों का बड़ा जखीरा, तोयामेटा से 24 लाख रुपये नकद बरामद

CG BREAKING : नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित नारायणपुर जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। नक्सल विरोधी अभियान के तहत चलाए जा रहे सर्च ऑपरेशन के दौरान टेकला जंगल से हथियारों का बड़ा जखीरा (डंप) बरामद किया गया है। वहीं तोयामेटा क्षेत्र से 24 लाख रुपये नकद भी बरामद किए गए हैं। इस कार्रवाई को सुरक्षाबलों की महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, क्षेत्र में लगातार चलाए जा रहे तलाशी अभियान के दौरान सुरक्षा बलों को टेकला जंगल में नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखा गया हथियारों का डंप मिला। बरामद सामग्री को सुरक्षाबलों ने अपने कब्जे में लेकर सुरक्षित कर लिया है। हथियारों और अन्य सामग्रियों की जांच की जा रही है।

Chhattisgarh Weather Update : छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में आंधी-तूफान और बारिश का अलर्ट, 5 दिन तक रहेगा असर

इसी अभियान के दौरान तोयामेटा इलाके में तलाशी के दौरान 24 लाख रुपये नकद बरामद किए गए। प्रारंभिक तौर पर आशंका जताई जा रही है कि यह राशि नक्सली गतिविधियों और संगठन के संचालन के लिए छिपाकर रखी गई थी। हालांकि बरामद नकदी के स्रोत और उपयोग को लेकर सुरक्षा एजेंसियां विस्तृत जांच कर रही हैं।

सुरक्षा अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में नक्सल विरोधी अभियान लगातार जारी है। नक्सलियों की गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के बाद अब उनके द्वारा जंगलों में छिपाकर रखे गए हथियार, विस्फोटक और अन्य संसाधनों की तलाश के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

अधिकारियों के अनुसार, इस तरह की बरामदगी से नक्सली नेटवर्क को कमजोर करने में मदद मिलेगी और भविष्य में किसी भी अवैध गतिविधि को रोकने में सुरक्षा बलों को सफलता मिलेगी। बरामद हथियारों और नकदी को लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

About The Author

YouTube Shorts Autoplay