जांजगीर – रेप और छेड़छाड़ के कड़े कानून बनाए गए हैं। बावजूद इसके ऐसी घटना कम होने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन युवती व महिलाओं के साथ दुष्कर्म की घटना हो रही है। ऐसा ही एक मामला छत्तीसगढ़ के जांजगीर जिले से सामने आया है, जहां शादी का झांसा देखकर युवती से दुष्कर्म किया गया।
मिली जानकारी के अनुसार, घटना शिवरीनारायण थाना क्षेत्र का है। दरअसल, यहां एक आर्मी जवान ने युवती को शादी का झांसा देकर लगातार युवती का यौन शोषण करता रहा।
जब युवती ने शादी का दबाव बनाया तो आरोपी आर्मी जवान राजेन्द्र साठ शादी से मुकर गया। जिससे परेशान होकर युवती ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस युवती की शिकायत दर्ज की और मामले की जांचकर आरोपी आर्मी जवान राजेन्द्र साठ को गिरफ्तार कर ली है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

More Stories
CG NEWS : रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान सांप ने स्नेक कैचर को डसा, अस्पताल में इलाज के दौरान मौत
CG Crime News : बैगा की पीट-पीटकर हत्या से सनसनी, अंधविश्वास के शक में वारदात’ 2 नाबालिग समेत 5 पकड़े गए
आधी रात भरभराकर गिरा जर्जर भवन का हिस्सा, कुछ देर पहले बज रहा था तेज DJ