Categories

March 7, 2026

वेब न्यूज़ पोर्टल संघर्ष के स्वर

संघर्ष ही सफलता की पहली सीढ़ी है।

CG Accident : भारतमाला मार्ग पर रफ्तार का कहर, डिवाइडर से टकराकर फिल्मी अंदाज में पलटी कार; व्यापारी घायल

कोरबा/हरदीबाजार: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। हरदीबाजार थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले भारतमाला मार्ग पर एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार हवा में उछलते हुए सड़क के बीचों-बीच पलट गई।

US Israel Weapon Deal 2026 : ईरान से जंग के बीच बड़ी खेप अमेरिका देगा इजराइल को BLU-110 हवाई बम, एंथनी ब्लिंकन ने लागू की इमरजेंसी पावर

हादसे का विवरण

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार की रफ्तार काफी तेज थी। शनिवार दोपहर को जब कार भारतमाला मार्ग से गुजर रही थी, तभी चालक ने नियंत्रण खो दिया। वाहन सीधे डिवाइडर से जा भिड़ा और पलट गया। इस हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए हैं।

व्यापारी हुए घायल, चालक सुरक्षित

इस दुर्घटना में कोरबा के एक प्रतिष्ठित व्यापारी को चोटें आई हैं। गनीमत रही कि कार चालक की जान बाल-बाल बच गई और उसे मामूली खरोंचें ही आईं। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल व्यापारी को पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनका उपचार जारी है।

About The Author