CG Accident News : सरगुजा।’ संभाग में रविवार को हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों ने पूरे क्षेत्र को दहला दिया। इन घटनाओं में कुल 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।
पहली घटना: ट्रैक्टर से टकराई बाइक, 4 मजदूरों की मौत
बलरामपुर जिला के ग्राम पीपरपान में रविवार शाम एक भीषण सड़क हादसा हुआ। जानकारी के मुताबिक, बाइक सवार मजदूर तेज रफ्तार में थे और उनकी बाइक चलते ट्रैक्टर से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मौके पर ही चार लोगों की मौत हो गई।
Cockroach Janata Party’ पर सियासी घमासान’ आंदोलन या ‘क्रेडिट वॉर’? रजिस्ट्रेशन को लेकर बढ़ा विवाद
हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने चारों मजदूरों को मृत घोषित कर दिया।
दूसरी घटना: कार ने दो ग्रामीणों को कुचला
इसी संभाग में एक अन्य सड़क दुर्घटना में एक कार ने दो ग्रामीणों को कुचल दिया, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा अचानक हुआ, जिससे ग्रामीणों को संभलने का मौका तक नहीं मिला।
पुलिस जांच जारी
दोनों घटनाओं के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और दुर्घटनाओं के कारणों की जांच की जा रही है।
