बालोद: छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। नेशनल हाईवे पर भाजपा नेता की कार ने एक साइकिल सवार बुजुर्ग को टक्कर मार दी। हादसे में बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि भाजपा नेता गंभीर रूप से घायल है। यह मामला बालोद थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार, भाजपा नेता और छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स के प्रदेश मंत्री स्वाधीन जैन रविवार को अपने बेटे का जन्मदिन मनाकर बालोद से दल्लीराजहरा स्थित अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान जमहि गांव के पास नेशनल हाईवे पर उनकी कार सामने से आ रहे साइकिल सवार बुजुर्ग कमलू राम कोठारी (60 वर्ष) निवासी ग्राम सुवरबोड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बुजुर्ग ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
गैस सिलेंडर ब्लास्ट कर पत्नी को उड़ाने की थी साजिश, खौफनाक तरीके से पति लेने वाला था विवाद का बदला
घटना के बाद हाईवे से गुजर रहे राहगीरों ने तत्काल घायल भाजपा नेता को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है। वहीं भाजपा नेता के साथ वाहन में बैठा उनका बेटा सुरक्षित है। इधर, घटना की जानकारी मिलते ही बालोद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है।

More Stories
IAS Controversy : सांसद बृजमोहन- IAS अमित कटारिया विवाद में नई एंट्री, पूर्व सांसद जयश्री बनर्जी ने लोकसभा अध्यक्ष को लिखा पत्र
छत्तीसगढ़ High Court’ का नया रोस्टर जारी, सोमवार से होगा लागू’ CJ सिन्हा की स्पेशल बेंच में जमानत समेत इन मामलों पर होगी सुनवाई
CG Weather : बंगाल की खाड़ी का सिस्टम छत्तीसगढ़ पर मेहरबान, कई जिलों में बारिश’ रायपुर हुआ ठंडा