सरगुजा: छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में रविवार दोपहर रूह कंपा देने वाला भीषण हादसा हो गया. तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर घर में जा घुसी, इस दौरान मौजूद परिवार के लोग दुर्घटना का शिकार हो गए. दो महिला समेत चार गंभीर रूप से घायल हुए हैं. घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने ड्राइवर को पीटना शुरू कर दिया. स्थिति नियंत्रित करने के लिए पुलिस बल मौके पर मौजूद है. घटना दरिमा थाना क्षेत्र के ग्राम कंठी की है.
Raipur News – निजी स्कूलों के लिए गाइडलाइन, अब नहीं पढ़ा पाएंगे प्राइवेट पब्लिकेशन की किताबें
जानकारी के मुताबिक, घटना रविवार दोपहर करीब 3 बजे की है. महिलाएं और बच्चे घर के बरामदे में मौजूद थे. इसी दौरान मैनपाट से अंबिकापुर जा रही तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर घर के आंगन में घुस गई. हादसे में दो महिला और दो बच्चे घायल हो गए. एक महिला के सिर फट गया, तो दूसरी महिला का पैर कट गया है. घटना के बाद घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया है. वहीं टक्कर और चीख-पुकार सुनकर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ लग गई.
हर भारतवासी के दिल में बसा 29 जून का दिन, जीता ICC खिताब; इन प्लेयर्स ने लिया था संन्यास
ग्रामीणों का फूटा आक्रोश, कार सवारों को पीटा
कार में तीन लोग सवार थे, जिन्हें आक्रोशित ग्रामीणों ने जमकर पीटा है. वाहन चालक शराब के नशे में धुत बताया जा रहा है. गुस्सा इतना है कि उन्होंने कार को पलटा दिया. मौके पर तनाव की स्थिति बन गई. सूचना पर पुलिस अधिकारी के साथ बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी भी मौके पर पहुंचे. लगातार स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की जा रही है.
हिरासत में आरोपी
पुलिस ने आरोपी कार चालक को हिरासत में ले लिया है. आरोपी के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है.

More Stories
CG NEWS : छत्तीसगढ़ के DG पवन देव के बेटे के साथ सरेराह मारपीट, पार्किंग विवाद में जड़ा थप्पड़, आरोपी गिरफ्तार
Chhattisgarh Crime News : पूर्व गृह मंत्री के बेटे संदीप कंवर पर एक और केस दर्ज, पुलिस से अभद्रता का आरोप
Chhattisgarh Commercial LPG Shortage : छत्तीसगढ़ न्यूज़ होटलों में थमी गैस की सप्लाई, प्रशासन ने कालाबाजारी रोकने के लिए जारी किया टोल-फ्री नंबर