गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में 2 युवकों ने CAF जवान के पिता पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। खोड़री गांव में कन्हैयालाल साहू अपने घर पर थे। तभी पुरानी रंजिश को लेकर दोनों कुल्हाड़ी लेकर घुसे और सिर में वार कर दिया।
मामला गौरेला थाना क्षेत्र का है। घटना गुरुवार सुबह की है। पीड़ित के बेटे मनराखन साहू इस समय बस्तर के नारायणपुर में नक्सलियों के खिलाफ तैनात हैं। घायल पिता ने अपने बेटे मनराखन को घटना की जानकारी दी।

More Stories
प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी): अब 2024 तक के रहवासी होंगे पात्र, कटऑफ सीमा बढ़ी
CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में आज भी बारिश के आसार, रायपुर-बस्तर-दुर्ग संभाग में सक्रिय रहेगा मानसून; जानें अपने जिले का मौसम
CG NEWS : रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान सांप ने स्नेक कैचर को डसा, अस्पताल में इलाज के दौरान मौत