रायपुर : राजधानी में अवैध कब्जा पर रायपुर नगर निगम और जिला प्रशासन की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है. बोरिया खुर्द, संतोषी नगर में अवैध कब्जा कर बनाए गए 16 मकानों पर बुलडोजर चलाकर जमींदोज किया गया. वहीं 10 एकड़ के अवैध प्लॉटिंग को रोककर कब्जा मुक्त भी कराया.
जानकारी के मुताबिक, बिल्डर कृषि भूमि पर गुपचुप तरीके से मकान बनाकर बेचने के फिराक में था. इसकी जानकारी मिलते ही नगर निगम और प्रशासन की टीम ने बुलडोजर कार्रवाई की.
इस कार्रवाई से अवैध कब्जाधारियों और बिल्डरों में हड़कंप मच गया है. वहीं टीम ने आठ एकड़ के एक प्लॉट पर अवैध प्लाटिंग करने पर भी कार्रवाई की है.

More Stories
Chhattisgarh Bijli Bill Yojana 2026 : मुख्यमंत्री साय की बड़ी सौगात, ‘बिजली बिल भुगतान समाधान योजना’ शुरू; 29 लाख उपभोक्ताओं का 75% बिल होगा माफ
Chhattisgarh Breaking News : वार्ड 2 की बीजेपी पार्षद नेहा देवांगन ने की आत्महत्या की कोशिश
Road Accident : झारा घाटी के खूनी मोड़ पर पलटी पिकअप, 3 लोगों ने मौके पर तोड़ा दम