जशपुर। देश की सेवा कर लौटे बीएसएफ जवान की दर्दनाक सड़क हादसे में मौत हो गई। मृतक जवान की पहचान कुलवंत पन्ना के रूप में हुई है, जो हाल ही में ऑपरेशन सिंदूर में हिस्सा लेकर घर लौटा था। हादसा कुनकुरी थाना क्षेत्र के गिनाबहार में हुआ, जहां स्कूटी अनियंत्रित होकर पुलिया से टकरा गई।
जानकारी के अनुसार, जवान कुलवंत पन्ना राजस्थान के जैसलमेर डाबला में भारत-पाकिस्तान सीमा पर तैनात था, जब दोनों देशों के बीच तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई थी। दो दिन पहले ही वह छुट्टी पर अपने घर लौटा था। मंगलवार को बीएसएफ जवान कुलवंत स्कूटी में सवार होकर अपनी ससुराल पत्नी से मिलने जा रहा था, तभी गाड़ी पुलिया से टकरा गई। इस हादसे में जवान को गंभीर चोटें आईं। घायल आस्था में उसे इलाज के लिए तत्काल कुनकुरी होलीक्रॉस अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

More Stories
Raigarh Steel Plant Accident : रायगढ़ के मां शिवा स्टील प्लांट में बड़ा हादसा, इंडक्शन फर्नेस में बॉयलिंग से 4 मजदूर झुलसे, 2 की हालत गंभीर
CG NEWS : कारोबारी महेंद्र गोयनका दिल्ली से गिरफ्तार, 1000 करोड़ रुपये की कथित धोखाधड़ी मामले में कोलकाता पुलिस की कार्रवाई
20 दिन से सार्वजनिक कार्यक्रमों से दूर Rahul Gandhi, कांग्रेस के कई कार्यक्रम स्थगित; विदेश दौरे की चर्चा तेज