BREAKING NEWS : रायपुर। राजधानी रायपुर में नशे के अवैध कारोबार का बड़ा मामला सामने आया है। रेलवे स्टेशन के बाहर संदिग्ध हालत में घूम रहे एक युवक के पास से पुलिस ने भारी मात्रा में कोकीन बरामद की है। जब्त की गई कोकीन की मात्रा 16.56 ग्राम बताई जा रही है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 80 लाख रुपये आंकी गई है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, गंज थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि रेलवे स्टेशन के बाहर एक युवक नशीले पदार्थ की बिक्री के लिए ग्राहक तलाश रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और संदिग्ध युवक को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से कोकीन बरामद हुई।
पुलिस ने आरोपी को मौके पर ही हिरासत में ले लिया और उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है। प्रारंभिक पूछताछ में आशंका जताई जा रही है कि आरोपी नए साल के जश्न को देखते हुए कोकीन की सप्लाई करने के इरादे से रायपुर पहुंचा था।
फिलहाल गंज थाना पुलिस आरोपी से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि कोकीन कहां से लाई गई थी और इसके पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि आरोपी किसी बड़े नशा तस्करी गिरोह से जुड़ा हुआ है या नहीं।
इस कार्रवाई के बाद राजधानी में नशे के कारोबार को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। पुलिस का कहना है कि नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे तत्वों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

More Stories
Mahtari Vandan Yojana’ में बड़ा खुलासा’ 542 हितग्राही अपात्र, विभाग ने की करीब 30 लाख रुपए की वसूली
बिलासपुर जिला Court’ में दो वकीलों के बीच मारपीट, पुरानी रंजिश को लेकर हुआ विवाद’ दोनों पक्षों पर केस
CG Transfer News : छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, कई जिलों में बदले CMHO’ 25 अधिकारियों को नई जिम्मेदारी