सक्ती। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में हुए भीषण Vedanta Plant प्लांट ब्लास्ट मामले में पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए अनिल अग्रवाल समेत कई अधिकारियों के खिलाफ FIR दर्ज कर दी है। प्रारंभिक जांच में सुरक्षा मानकों की भारी अनदेखी और प्रबंधन की गंभीर लापरवाही सामने आई है।
पुलिस के मुताबिक, प्रबंधक देवेंद्र पटेल सहित 8 से 10 लोगों के खिलाफ डबरा थाने में IPC की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। जांच जारी है और इसमें और भी नाम जुड़ सकते हैं।
जिला पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर ने बताया कि इस दर्दनाक हादसे में करीब 20 मजदूरों की मौत हो चुकी है, जबकि 15 से ज्यादा घायल अस्पतालों में जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं। शुरुआती जांच में आपराधिक लापरवाही साफ तौर पर सामने आई है।
IPL 2026: जीत को तरस रही कोलकाता, इन-फॉर्म गुजरात टाइटंस से आज भिड़ंत
हादसे के बाद सरकार भी एक्शन मोड में आ गई है। प्रदेश के उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने रायगढ़ पहुंचकर घायलों से मुलाकात की और उनके इलाज की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
सरकार ने इस मामले में न्यायिक जांच के आदेश दे दिए हैं और प्लांट को फिलहाल सील कर दिया गया है। जांच पूरी होने तक इसे दोबारा शुरू करने की अनुमति नहीं होगी।
वहीं, कंपनी ने मृतकों के परिजनों को 35 लाख रुपये और घायलों को 15 लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा की है।

More Stories
छत्तीसगढ़ में UCC लागू होगा: UCC पर साय सरकार की तैयारी तेज, जस्टिस रंजना प्रकाश देसाई समिति की रिपोर्ट के बाद आएगा बिल
CG ACB Trap : सक्ती जिला अस्पताल के प्रभारी सिविल सर्जन 1 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, ACB की बड़ी कार्रवाई
CG Crime : बालोद में रिश्तों को शर्मसार करने वाली वारदात’ 12 वर्षीय बेटी से दुष्कर्म का आरोप, आरोपी पिता गिरफ्तार