अनिल कपूर, संजय कपूर और बोनी कपूर की मां, निर्मल कपूर का शुक्रवार (2 मई) को निधन हो गया। 90 वर्ष की उम्र में उन्होंने कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में अंतिम सांस ली। वृद्धावस्था से संबंधित बीमारियों से जूझ रही निर्मल कपूर का अंतिम संस्कार शनिवार, 3 मई को विले पार्ले के श्मशान घाट पर हुआ। इस दौरान कपूर परिवार के सदस्य जैसे अनिल कपूर, अर्जुन कपूर, संजय कपूर, शनाया कपूर, महीप कपूर, बोनी कपूर, और जहान कपूर समेत सिनेमा जगत की कई मशहूर हस्तियां अंतिम विदाई देने पहुंचे। सोशल मीडिया पर उनकी अंतिम यात्रा की कई भावुक तस्वीरें और वीडियो साझा की गईं।
View this post on Instagram
निर्मल कपूर के पार्थिव शरीर को फूलों से सजी एम्बुलेंस में श्मशान घाट लाया गया, जहां परिवार के सदस्य गमगीन दिखाई दिए। उनके बेटे बोनी, अनिल और संजय कपूर के अलावा पोते-पोतियां सोनम कपूर, अर्जुन कपूर, रिया कपूर, अंशुला कपूर, शनाया कपूर और जहान कपूर भी भावुक रूप से अंतिम विदाई देते नजर आए। जाह्नवी कपूर अपनी बहन खुशी कपूर और बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के साथ दादी को अंतिम विदाई देने आईं।
View this post on Instagram
View this post on Instagram
View this post on Instagram
View this post on Instagram
निर्मल कपूर, फिल्म निर्माता सुरिंदर कपूर की पत्नी थीं और उनके चार बच्चे – बोनी, अनिल, संजय और रीना कपूर मारवाह – के अलावा वे अर्जुन कपूर, सोनम कपूर, रिया कपूर, हर्षवर्धन कपूर, जाह्नवी कपूर, अंशुला कपूर, खुशी कपूर और मोहित मारवाह जैसी मशहूर हस्तियों की दादी भी थीं। पिछले साल उन्होंने अपने जीवन के 90 वर्ष पूरे किए थे।

More Stories
Monalisa : कुंभ की ‘वायरल गर्ल’ मोनालिसा ने रचाई लव मैरिज’ परिवार के खिलाफ जाकर केरल के मंदिर में फरमान संग लिए सात फेरे
Kangana Ranaut : 26/11 हमले पर बनी फिल्म में नजर आएंगी कंगना रनौत ‘भारत भाग्य विधाता’ में निभाएंगी दमदार किरदार
Randeep Hooda-Lin Laishram : रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम के घर जल्द गूंजेगी किलकारी, कपल ने शेयर किया ‘मैजिकल’ मैटरनिटी फोटोशूट