BLO notice गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। छत्तीसगढ़ में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के निर्देशानुसार चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision – SIR) कार्य के दौरान निर्वाचन कार्य में लापरवाही बरतने वाले सात बीएलओ (BLO) के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई है। गणना पत्रक वितरण और जानकारी अपडेट नहीं करने पर सभी सात बीएलओ को कारण बताओ नोटिस (Show Cause Notice) जारी किया गया है।
नोटिस में स्पष्ट किया गया है कि यदि संबंधित अधिकारी निर्धारित समय में संतोषजनक जवाब प्रस्तुत नहीं करते, तो उनके विरुद्ध एकपक्षीय अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
किन बीएलओ पर गिरी गाज
जिन बीएलओ को नोटिस जारी किया गया है, उनमें शामिल हैं –
-
कुसुमलता नागेश, माध्यमिक शाला मांझीटोला (मतदान क्रमांक 11, सारबहरा)
-
सुशीला जायसवाल, शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला गौरेला (मतदान क्रमांक 17, गौरेला)
-
ज्योति साहू, मिश्री देवी कन्या माध्यमिक शाला गौरेला (मतदान क्रमांक 23, गौरेला)
-
संघवीमाला मनहर, माध्यमिक शाला भर्रापारा (मतदान क्रमांक 35, पेंड्रा)
-
इंद्रा कुशराम, शासकीय माध्यमिक शाला ठाड़पथरा (मतदान क्रमांक 58, दुर्गाधारा)
-
दिनेश विश्वकर्मा, (मतदान क्रमांक 105, नेवसा)
-
सरिता गुप्ता, (मतदान क्रमांक 106, नेवसा)
निर्वाचन अधिकारी का सख्त रुख
अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा जारी नोटिस में कहा गया है कि विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 24-मरवाही और 25-कोटा (भाग 01 से 66 तक) में गणना पत्रक वितरण का कार्य बीएलओ के माध्यम से किया जा रहा है। लेकिन संबंधित बीएलओ द्वारा अब तक बीएलओ एप में अपडेट नहीं किया गया, जिससे निर्वाचन प्रक्रिया प्रभावित हो रही है।
अधिकारी ने इसे निर्वाचन जैसे महत्वपूर्ण कार्य में घोर लापरवाही और अनुशासनहीनता माना है। नोटिस में चेतावनी दी गई है कि यह कृत्य सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के अंतर्गत दंडनीय अपराध है।
2 दिनों में देना होगा जवाब
नोटिस में कहा गया है कि सभी बीएलओ को नोटिस प्राप्ति के दो दिवस के भीतर उपस्थित होकर अपना जवाब प्रस्तुत करना होगा। यदि निर्धारित समय में जवाब नहीं दिया गया, तो एकपक्षीय कार्रवाई की जाएगी, जिसकी जिम्मेदारी स्वयं संबंधित कर्मचारी की होगी।

More Stories
CG Teacher News : सरकारी शिक्षकों के लिए नया नियम लागू, ऑनलाइन अटेंडेंस के आधार पर ही मिलेगी जुलाई की सैलरी
CG SET Exam Update : छत्तीसगढ़ सेट परीक्षा में बड़ा बदलाव, अब 19 नहीं 30 विषयों में होगी परीक्षा, अभ्यर्थियों को मिलेगा ज्यादा अवसर
CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में अभी नहीं मिलेगी बारिश से राहत, अगले दो दिन तक जमकर बरसेंगे बादल, कई जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट